लाइव न्यूज़ :

नवादाः दो छात्राओं के साथ तीन लोगों ने किया सामूहिक दुष्कर्म, पूरी घटना का वीडियो बनाया, कॉपी देने के बहाने घर को बुलाया था

By एस पी सिन्हा | Updated: November 14, 2021 20:09 IST

बिहार के नवादा जिले के अकबरपुर थानाक्षेत्र स्थित एक गांव का मामला है.प्रैक्टिकल की कॉपी देने के बहाने दोनों छात्राओं को घर पर बुलाया गया और इस दौरान उनके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया गया.

Open in App
ठळक मुद्दे छात्राएं किसी तरह अपने-अपने घर पर पहुंची और घटना की जानकारी परिजनों को दी.दोनों युवकों ने बारी-बारी से दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया.इस दौरान तीसरा युवक मोबाइल में वीडियो बनाया.

पटनाः बिहार के नवादा जिले के अकबरपुर थानाक्षेत्र स्थित एक गांव में शनिवार की देर शाम दो स्कूली छात्राओं के साथ सामूहिक दुष्कर्म किए जाने का मामला प्रकाश में आया है.

 

कहा जा रहा है कि प्रैक्टिकल की कॉपी देने के बहाने दोनों छात्राओं को घर पर बुलाया गया और इस दौरान उनके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया गया. इस दौरान पूरी घटना का वीडियो भी बनाया गया. बताया जाता है कि दुष्कर्मियों के चंगुल से भागी दोनों छात्राएं किसी तरह अपने-अपने घर पर पहुंची और घटना की जानकारी परिजनों को दी.

इसके बाद परिजन बच्चियों को लेकर पुलिस के पास पहुंचे और थाने में नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई. इस मामले में तीन लोगों को आरोपी बनाया गया है. घटना के संबंध में पीडिताओं ने बताया है कि गांव के ही दो लडके मो. आबिद और मो. मुस्तफा ने एक युवक के जरिए पडोस की रहने वाली दो छात्राओं को प्रैक्टिकल की कॉपी देने के बहाने आबिद के घर पर बुलाया और उनके पहुंचते ही कमरे को बंद कर लिया.

फिर दोनों युवकों ने बारी-बारी से दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया. इस दौरान तीसरा युवक मोबाइल में वीडियो बनाया. वहीं, थाने में मामला दर्ज होते ही हरकत में आई पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. जबकि तीसरा आरोपी पुलिस को देख मौके से फरार हो गया. तीसरे आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है.

थानाध्यक्ष अजय कुमार ने बताया कि दोनों पीड़िता के बयान पर थाने में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है. पुलिस ने त्वरीत कार्रवाई करते हुए किशोर और उसके साथी मो. आबिद को गिरफ्तार कर लिया है. जबकि तीसरा आरोपी मो. मुस्तफा अब भी फरार है. जिसकी तलाश जारी है. दोनों पीड़िता को चिकित्सीय जांच के लिए सदर अस्पताल लाया गया है. चिकित्सीय जांच के साथ ही दोनों का बयान न्यायालय में दर्ज कराया जाएगा. आरोपियों में एक शादीशुदा है, जबकि दो किशोर हैं.

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीरेपबिहारपटना
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?