लाइव न्यूज़ :

Nashik: एक्सप्रेस ट्रेन में गोमांस ले जाने के संदेह में बुजुर्ग की सहयात्रियों ने पीटा, बेटी के घर जा रहे थे पीड़ित

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: August 31, 2024 15:12 IST

Nashik: वीडियो में एक दर्जन लोग ट्रेन के अंदर एक व्यक्ति पर हमला करते और उसे गालियां देते नजर आ रहे हैं।

Open in App
ठळक मुद्देहाजी अशरफ मुन्यार कल्याण में अपनी बेटी के घर जा रहे थे।संदेह में उनकी पिटाई कर दी कि वह गोमांस ले जा रहे हैं।वीडियो का संज्ञान लिया है और पीड़ित की पहचान कर ली गई है।

Nashik:महाराष्ट्र के नासिक जिले में इगतपुरी के समीप एक एक्सप्रेस ट्रेन में गोमांस ले जाने के संदेह में एक बुजुर्ग व्यक्ति की उसके सहयात्रियों ने कथित तौर पर पिटाई कर दी। राजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) ने शनिवार को यह जानकारी दी। एक अधिकारी ने बताया कि इस सप्ताह की शुरुआत में हुई कथित घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आने के बाद जीआरपी ने जांच शुरू कर दी है। वीडियो में एक दर्जन लोग ट्रेन के अंदर एक व्यक्ति पर हमला करते और उसे गालियां देते नजर आ रहे हैं।

जीआरपी के अनुसार, जलगांव जिले के निवासी हाजी अशरफ मुन्यार कल्याण में अपनी बेटी के घर जा रहे थे, तभी इगतपुरी के निकट उनके सहयात्रियों ने कथित तौर पर इस संदेह में उनकी पिटाई कर दी कि वह गोमांस ले जा रहे हैं।

अधिकारी ने कहा, ‘‘हमने वीडियो का संज्ञान लिया है और पीड़ित की पहचान कर ली गई है। हमले में शामिल कुछ लोगों को भी चिह्नित कर लिया गया है और जांच जारी है।’’ उन्होंने कहा कि अभी तक कोई मामला दर्ज नहीं किया गया है।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीमहाराष्ट्र
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टAndhra Pradesh: सरकारी महिला कर्मचारी से दरिंदगी की हदें पार, चाकू की नोक पर लूटी अस्मत, गुप्तांगों में डाली लोहे की रॉड

क्राइम अलर्टसवाल है कि सिस्टम ने आंखें क्यों मूंद रखी थीं ?

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?

क्राइम अलर्टUP VIRAL VIDEO: 1 साल पहले निकाह, तलाक के बाद मायके रह रही है पूर्व पत्नी रेशमा?, पति रहीस ने बाइक में बांधकर घसीटा, वीडियो