लाइव न्यूज़ :

नागपुर की बीजेपी कार्यकर्ता सना खान की हत्या, पार्टनर अमित साहू ने कबूला गुनाह, 2 अगस्त से थी लापता

By फहीम ख़ान | Updated: August 11, 2023 21:19 IST

पुलिस के मुताबिक, आरोपी बिजनेस पार्टनर अमित साहू ने सना की हत्या की बात कबूल कर ली है. सना भाजपा के अल्पसंख्यक सेल की पदाधिकारी थीं. सना खान अपने बिजनेस पार्टनर अमित साहू से मिलने जबलपुर गई थीं.

Open in App
ठळक मुद्देदो दिन तक सना से कोई भी संपर्क न होने पर उनकी मां ने नागपुर के मानकापुर पुलिस को गुमशुदगी की सूचना दी थी. मानकापुर पुलिस की एक टीम जबलपुर पहुंची थी और स्थानीय पुलिस के साथ मिलकर सना की तलाश कर रही थी. गुरुवार को मानकापुर पुलिस ने सना के अपहरण का मामला दर्ज किया था. 

नागपुरःमध्य प्रदेश के जबलपुर से लापता हुई नागपुर की बीजेपी की महिला नेता सना खान की हत्या कर दी गई है. सना खान की हत्या उनके बिजनेस पार्टनर अमित साहू द्वारा ही किए जाने का खुलासा आज हुआ है. मानकापुर पुलिस ने आरोपी अमित साहू को गिरफ्तार कर लिया है.

 

पुलिस के मुताबिक, आरोपी बिजनेस पार्टनर अमित साहू ने सना की हत्या की बात कबूल कर ली है. सना भाजपा के अल्पसंख्यक सेल की पदाधिकारी थीं. सना खान अपने बिजनेस पार्टनर अमित साहू से मिलने जबलपुर गई थीं और अचानक से लापता हो गई. दो दिन तक सना से कोई भी संपर्क न होने पर उनकी मां ने नागपुर के मानकापुर पुलिस को गुमशुदगी की सूचना दी थी.

सना की आखिरी लोकेशन भी जबलपुर में ही मिली थी. इसके बाद मानकापुर पुलिस की एक टीम जबलपुर पहुंची थी और स्थानीय पुलिस के साथ मिलकर सना की तलाश कर रही थी. इसी बीच गुरुवार को मानकापुर पुलिस ने सना के अपहरण का मामला दर्ज किया था. 

ढाबा संचालक है आरोपी अमित 

जानकारी के मुताबिक, सना की हत्या का आरोपी अमित उर्फ पप्पू साहू जबलपुर में ही ढ़ाबा चलाता है और एक आपराधिक प्रवृत्ति का शख्स है. उसके ऊपर पहले से ही हत्या समेत शराब तस्करी के मामले भी दर्ज हैं.  जानकारी के अनुसार, साहू ने एक माह पहले ही महिला नेता सना खान को जान से मारने की धमकी भी दी थी. सना 1 अगस्त को जबलपुर गई थीं और अचानक से लापता हो गई.

आरोपी ने कबूला गुनाह

पुलिस के अनुसार, सभी इनपुट लेने के बाद नागपुर पुलिस और नागपुर की क्राइम ब्रांच की टीम जबलपुर गई और अमित साहू को गिरफ्तार किया. अमित ने कबूल किया है कि उसने 2 तारीख को ही सना खान की हत्या करके शव को नदी में फेंक दिया था.  पुलिस ने आरोपी की सहायता करने वाले एक शख्स को गिरफ्तार कर लिया है और एक अन्य साथी की तलाश जारी है. 

उधर जबलपुर पुलिस ने आज नागपुर की भाजपा नेता सना खान की हत्या का खुलासा करते हुए बताया कि सना खान की हत्या उसके पति अमित साहू ने उसके सिर पर डंडा मार कर की थी. हत्या घर पर ही की थी और रात को शव को ले जाकर हिरन नदी में बहा दिया था.

पुलिस ने बताया कि नागपुर पुलिस भी उनके साथ थी और दोनों प्रदेशों की पुलिस मिलकर इस हत्याकांड को सुलझाने में लगी हुई थी. आगे की कार्यवाही विधिवत करके शव को रिकवर करने की कोशिश की जाएगी.

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीनागपुरजबलपुरहत्यामहाराष्ट्रPoliceमध्य प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टAndhra Pradesh: सरकारी महिला कर्मचारी से दरिंदगी की हदें पार, चाकू की नोक पर लूटी अस्मत, गुप्तांगों में डाली लोहे की रॉड

क्राइम अलर्टसवाल है कि सिस्टम ने आंखें क्यों मूंद रखी थीं ?

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?

क्राइम अलर्टUP VIRAL VIDEO: 1 साल पहले निकाह, तलाक के बाद मायके रह रही है पूर्व पत्नी रेशमा?, पति रहीस ने बाइक में बांधकर घसीटा, वीडियो