लाइव न्यूज़ :

नागपुर: भाई चेहरे पर सिगरेट धुआं मत उड़ाओ, मना करने पर प्रॉपर्टी डीलर ललित गणेश मोहादिकर को महंगा पड़ा, आरोपी ने छाती में में चाकू घोंपा

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: August 12, 2025 15:31 IST

Nagpur: पुलिस ने बताया कि यशोधरा नगर इलाके में यह घटना हुई थी और पीड़ित ललित गणेश मोहादिकर की हालत गंभीर बताई जा रही है।

Open in App
ठळक मुद्देदुकान के मालिक को गिरफ्तार कर लिया गया है। सैयद साबिर (35) की पान की दुकान पर गया था। जानबूझकर मोहादिकर के चेहरे पर सिगरेट का धुआं उड़ाया।

Nagpur:महाराष्ट्र के नागपुर शहर में एक दुकान पर एक व्यक्ति द्वारा चेहरे पर सिगरेट का धुआं उड़ाने का विरोध करना एक प्रॉपर्टी डीलर को महंगा पड़ गया, जब उसने आपत्ति जताई तो आरोपी ने उसकी छाती में चाकू मार दिया। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि यशोधरा नगर इलाके में यह घटना हुई थी और पीड़ित ललित गणेश मोहादिकर की हालत गंभीर बताई जा रही है।

उसने बताया कि दुकान के मालिक को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने बताया कि 36 वर्षीय प्रॉपर्टी डीलर रात करीब 10:30 बजे सैयद साबिर (35) की पान की दुकान पर गया था। दुकान पर पहले से ही कुछ लोग मौजूद थे और उनमें से एक ने जानबूझकर मोहादिकर के चेहरे पर सिगरेट का धुआं उड़ाया, जिससे उनके बीच कहासुनी हो गई।

उन्होंने बताया कि कहासुनी के बाद मामला तेजी से बिगड़ गया। आरोपियों ने कथित तौर पर मोहदिकर पर लाठियों से हमला किया, जिससे वह घायल हो गया। पुलिस के अनुसार, जब मोहादिकर ने अपनी मोटरसाइकिल से भागने की कोशिश की तो उन्होंने उसे गाड़ी से धक्का दे दिया और फिर उनमें से एक ने उसके सीने में चाकू घोंप दिया।

मोहादिकर को सरकारी मायो अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस ने बताया कि यशोधरा नगर पुलिस थाने में हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर लिया गया है और दुकान मालिक साबिर को गिरफ्तार कर लिया गया है। 

ठाणेः तलवार और चाकू से हमला दो चचेरे भाई प्रफुल्ल और चेतन तांगड़ी को काट डाला, आखिर क्यों मारा

महाराष्ट्र के ठाणे जिले में कुछ अज्ञात हमलावरों ने दो चचेरे भाइयों की कथित तौर पर हत्या कर दी। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी। भिवंडी तालुका थाने के निरीक्षक हर्षवर्धन बर्वे ने बताया कि घटना सोमवार रात करीब साढ़े 11 बजे थाना क्षेत्र के खरदी गांव में हुई, जब अज्ञात हमलावरों ने दो चचेरे भाइयों पर तलवार और चाकू से हमला कर दिया।

उन्होंने बताया कि हमले में गंभीर रूप से घायल हुए दोनों भाइयों को पास के एक अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। पुलिस अधिकारी ने बताया कि हमले की वजह का फिलहात पता नहीं चल सका है।

पुलिस के अनुसार, मृतकों की पहचान खरदी गांव निवासी प्रफुल्ल तांगड़ी (42) और चेतन तांगड़ी (22) के रूप में हुई है। अधिकारी ने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। उन्होंने बताया कि अज्ञात हमलावरों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 103(1) (हत्या) के तहत मामला दर्ज कर उन्हें पकड़ने के प्रयास जारी हैं।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीThane Policeमहाराष्ट्रPolicePune
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला