लाइव न्यूज़ :

जमानत पर बाहर आए शख्स ने दोस्त की मां को उतारा मौत के घाट, लॉकडाउन के दौरान हत्या से हड़कंप

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: April 6, 2020 09:20 IST

नागपुर में कोरोना लॉकडाउन को देखते हुए 7 साल से कम की सजा पाने वाले मामलों के आरोपियों को जेल से पैरोल अथवा बेल पर छोड़ने का फैसला लिया गया था। इसी कड़ी में चार दिन पहले आरोपी की भी रिहाई हुई थी।

Open in App

नागपुर: पैरोल पर जेल से जमानत पर आए गुंडे ने हवलदार की पत्नी की घर में घुसकर हत्या की है. नंदनवन पुलिस ने उसे 10 अप्रैल तक हिरासत में लिया है. लॉकडाउन के दौरान हुई इस वारदात से पुलिस के भी हाथ-पांव फूले हुए हैं. ज्ञात हो कि नंदनवन के गाड़गे नगर में अपराधी नवीन गोटाफोड़े ने अपराध शाखा के हवलदार अशोक मुले की पत्नी 52 वर्षीय सुशीला की शनिवार की सुबह घर में घुसकर हत्या कर दी थी. सुशीला का बेटा गोटाफोड़े के बचपन का मित्र था. गोटाफोड़े के खिलाफ हत्या सहित कई मामले दर्ज हैं. उसे तीन माह पहले नंदनवन पुलिस ने चोरी के मामले में पकड़ा है. इसके बाद से वह जेल में था.

गत दिनों 7 साल से कम की सजा पाने वाले मामलों के आरोपियों को जेल से पैरोल अथवा बेल पर छोड़ने का फैसला लिया गया है. इसी कड़ी में चार दिन पहले गोटाफोड़े की रिहाई हुई है. वह शुक्रवार को सुशीला के बेटे से भेंट करने के लिए आया था. गोटाफोड़े के अपराधी होने से सुशीला ने बेटे को उससे भेंट करने से रोका. इससे गोटाफोड़े आहत हो गया. वह विकृत मानसिकता का युवक है. उसने सुशील की हत्या करने का तय किया.

गोटाफोड़े चाकू लेकर सुबह 10.15 बजे सुशीला के घर पहुंचा. घर में सुशीला तथा उनका बेटा नवीन था. अशोक मुले कुछ देर पहले ही ड्यूटी पर रवाना हुए थे. सुशीला किचन में भोजन बना रही थीं. उसने चाकू से सुशीला का गला रेत डाला. मां का शोर सुनकर बेटा नवीन आया. उसने गोटाफोड़े को दबोच लिया. दोनों में उठापटक होने लगी. इसी बीच सुशीला दौड़ते हुए घर के पोर्च में आकर गिर गई. यह देखकर नवीन ने गोटाफोड़े को छोड़ दिया. उसने पड़ोसियों की मदद से मां को अस्पताल पहुंचाया जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया.

टॅग्स :महाराष्ट्रनागपुरहत्याकांड
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने