लाइव न्यूज़ :

मुजफ्फरपुरः पीएम मोदी और यूपी सीएम आदित्यनाथ के आधार कार्ड से छेड़छाड़, गुजरात पुलिस टीम ने बिहार से शख्स को किया अरेस्ट, जानें

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: July 26, 2023 17:41 IST

मुजफ्फरपुर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) राकेश कुमार के अनुसार, आरोपी अर्पणा दुबे उर्फ मदन कुमार को जिले के सादातपुर इलाके से गिरफ्तार किया गया।

Open in App
ठळक मुद्देसादातपुर इलाके के एक कॉलेज से स्नातक की पढ़ाई कर रहा था।वेबसाइट पर आधार कार्ड के साथ छेड़छाड़ करने के प्रयास किए जाने की जानकारी मिली थी।स्थानीय पुलिस की मदद से गुजरात पुलिस की टीम ने आरोपी को गिरफ्तार किया।

मुजफ्फरपुरः गुजरात की एक पुलिस टीम ने बुधवार को उत्तर बिहार के मुजफ्फरपुर जिले से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आधार कार्ड से कथित रूप से छेड़छाड़ करने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया। पुलिस ने यह जानकारी दी।

मुजफ्फरपुर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) राकेश कुमार के अनुसार, आरोपी अर्पणा दुबे उर्फ मदन कुमार को जिले के सादातपुर इलाके से गिरफ्तार किया गया। एसएसपी ने कहा, ‘‘आरोपी जिले के गरीबा गांव का रहने वाला है। वह कांटी थाना क्षेत्र में पड़ने वाले सादातपुर इलाके के एक कॉलेज से स्नातक की पढ़ाई कर रहा था।’’

उन्होंने बताया, ‘‘वेबसाइट पर आधार कार्ड के साथ छेड़छाड़ करने के प्रयास किए जाने की जानकारी मिली थी और आईपी एड्रेस आरोपी का निकला’’ जिसके बाद स्थानीय पुलिस की मदद से गुजरात पुलिस की टीम ने आरोपी को गिरफ्तार किया।

एसएसपी ने कहा, ‘‘बताया जा रहा है कि आरोपी के मोबाइल फोन में साइबर अपराध के सबूत हैं।’’ मुजफ्फरपुर पुलिस के प्रमुख ने कहा, गुजरात से आई पुलिस टीम दुबे को आगे की जांच और कार्रवाई के लिए अपने साथ ले गई है। 

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीबिहारपटनाआधार कार्डनरेंद्र मोदीयोगी आदित्यनाथगुजरात
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला