लाइव न्यूज़ :

मुजफ्फरपुरः महिला की देखरेख में युवती से सामूहिक दुष्कर्म, वीडियो बनवाई और फोटो खिंचा, पीड़िता 4 माह की गर्भवती, दो महिला और तीन पुरुष नामजद

By एस पी सिन्हा | Updated: March 24, 2023 17:19 IST

बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के सकरा थाना क्षेत्र का मामला है। महिला के मिलीभगत के कारण पीड़िता को घर में बुलाकर अपने भाई से शारीरिक संबंध बनवा कर वीडियो बनवाई और फोटो खिंचवाई।

Open in App
ठळक मुद्देशारीरिक संबंध बनाया जिससे पीड़िता 4 माह की गर्भवती हो गई है। इस मामले में दो बार पंचायत भी लगाई गई थी। दो लाख लेकर मामला रफा-दफा करने की कोशिश की गई थी।

पटनाः बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के सकरा थाना क्षेत्र के एक गांव में एक महीला के द्वारा अपने संरक्षण मे स्नातक की एक छात्रा के साथ सामूहिक दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिलवाये जाने का मामला सामने आया है। इस मामले में पीड़िता के परिजनों के बयान पर दो महिला समेत पांच लोगों को नामजद आरोपित किया गया है। यह आरोप पीड़िता के पड़ोसी पर ही लगा है। 

पीड़िता के परिजनों ने सकरा थाना में दो महिला और तीन पुरुष को नामजद आरोपित करते हुए यह लिखित आवेदन दिया है कि पड़ोसी एक महिला पीड़िता की भाभी लगती है उसकी और उसी के घर के एक अन्य महिला के मिलीभगत के कारण उसे (पीड़िता) को घर में बुलाकर अपने भाई से उक्त महिला भाभी शारीरिक संबंध बनवा कर वीडियो बनवाई और फोटो खिंचवाई।

फिर इसे वायरल करने की धमकी देती रही इस बीच कई बार उक्त आरोपित महिला के भाई ने पीड़िता के साथ कई बार शारीरिक संबंध बनाया जिससे पीड़िता 4 माह की गर्भवती हो गई है। सूत्रों की माने तो इस मामले में दो बार पंचायत भी लगाई गई थी। जिसमें आरोपियों की तरफ से दो लाख लेकर मामला रफा-दफा करने की कोशिश की गई थी। लेकिन मामला नहीं सुलझा। बीते करीब 15 दिनों से सामाजिक दबाव के कारण प्राथमिकी दर्ज नहीं कराया जा रहा था।

लेकिन अब जाकर आज सकरा थाना पुलिस के समक्ष आवेदन देकर मामला दर्ज कराया गया है। पूछे जाने पर सकरा थानाध्यक्ष राजू कुमार पाल ने कहा कि आज देर शाम सामूहिक दुष्कर्म का आरोप लगाकर एक लिखित शिकायत मिला था, जिसमें 2 महिला और 3 पुरुष को नामजद किया गया है। बताया गया है कि पीड़िता गर्भवती भी है। प्राथमिकी दर्ज कर अनुसंधान शुरू कर दी गई हैं। पीड़िता के परिजनों ने अपने पड़ोसी और उनके रिश्तेदार पर आरोप लगाया है।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीबिहारपटना
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?