लाइव न्यूज़ :

मुजफ्फरनगरः बुरहापुर के पूर्व बसपा विधायक मोहम्मद गाजी अरेस्ट, जेल के अंदर कैदी को अवैध रूप से मोबाइल फोन दे रहे थे...

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: April 17, 2025 15:40 IST

Muzaffarnagar: पुलिस अधीक्षक (एसपी) नगर सत्यनारायण प्रजापत के अनुसार, पूर्व विधायक शाहनवाज राणा से जिला जेल के अंदर बरामद मोबाइल फोन के संबंध में गाजी को बुधवार को नई मंडी थाने में पूछताछ के लिए बुलाया गया था।

Open in App
ठळक मुद्देस्टील फैक्ट्री में जीएसटी छापे में बाधा डालने से संबंधित मामले में न्यायिक हिरासत में है।तलाशी अभियान के दौरान शाहनवाज राणा के कब्जे से एक मोबाइल फोन बरामद किया गया।पुलिस ने कहा कि इसमें शामिल सभी लोगों के खिलाफ आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

Muzaffarnagar: बुरहापुर विधानसभा क्षेत्र के पूर्व बसपा विधायक मोहम्मद गाजी को मुजफ्फरनगर जिला जेल के अंदर एक कैदी को अवैध रूप से मोबाइल फोन पहुंचाने के आरोप में बुधवार देर रात गिरफ्तार किया गया। बुरहापुर विधानसभा क्षेत्र बिजनौर जिले में आता है। पुलिस अधीक्षक (एसपी) नगर सत्यनारायण प्रजापत के अनुसार, पूर्व विधायक शाहनवाज राणा से जिला जेल के अंदर बरामद मोबाइल फोन के संबंध में गाजी को बुधवार को नई मंडी थाने में पूछताछ के लिए बुलाया गया था। राणा गाजी का संबंधी है।

वह पांच दिसंबर, 2024 से जेल में बंद है और वर्तमान में एक स्थानीय स्टील फैक्ट्री में जीएसटी छापे में बाधा डालने से संबंधित मामले में न्यायिक हिरासत में है। एसपी प्रजापत ने संवाददाताओं को बताया, ‘‘पूछताछ के दौरान पता चला कि पूर्व विधायक मोहम्मद गाजी अपने रिश्तेदार शाहनवाज राणा के लिए जेल में मोबाइल फोन पहुंचाने में शामिल थे।’’ उन्होंने कहा ‘‘सबूतों के आधार पर गाजी को हिरासत में ले लिया गया। जेल के अंदर तलाशी अभियान के दौरान शाहनवाज राणा के कब्जे से एक मोबाइल फोन बरामद किया गया।’’

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि राणा का बेटा मोहम्मद गाजी का दामाद है। मामले में जांच जारी है और अधिकारी यह भी पता लगा रहे हैं कि मोबाइल फोन उच्च सुरक्षा वाली जेल में कैसे पहुंचा। पुलिस ने कहा कि इसमें शामिल सभी लोगों के खिलाफ आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीबीएसपीPoliceउत्तर प्रदेश समाचारउत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टAndhra Pradesh: सरकारी महिला कर्मचारी से दरिंदगी की हदें पार, चाकू की नोक पर लूटी अस्मत, गुप्तांगों में डाली लोहे की रॉड

क्राइम अलर्टसवाल है कि सिस्टम ने आंखें क्यों मूंद रखी थीं ?

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी