लाइव न्यूज़ :

आठ साल की बच्ची के साथ निजी स्कूल के शिक्षक और प्रबंधक ने किया सामूहिक दुष्कर्म, कक्षा तीन की छात्रा ने माता-पिता को सुनाई आपबीती

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: March 3, 2022 20:15 IST

पुलिस के मुताबिक पीड़ित बच्ची कोतवाली थाना क्षेत्र के एक निजी स्कूल में कक्षा तीन की छात्रा है। बच्ची ने स्कूल से घर आने के बाद अपने माता-पिता को आप बीती सुनाई।

Open in App
ठळक मुद्देपिता की शिकायत के आधार पर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया।धारा 376 (दुष्कर्म) और यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (पोक्सो) अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस के मुताबिक पीड़िता को मेडिकल जांच के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया।

मुजफ्फरनगरः उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में आठ साल की एक बच्ची के साथ बृहस्पतिवार को उसके स्कूल के एक शिक्षक और प्रबंधक ने कथित तौर पर दुष्कर्म किया। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस के मुताबिक पीड़ित बच्ची कोतवाली थाना क्षेत्र के एक निजी स्कूल में कक्षा तीन की छात्रा है। बच्ची ने स्कूल से घर आने के बाद अपने माता-पिता को आप बीती सुनाई। इसके बाद उसके पिता की शिकायत के आधार पर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया।

क्षेत्राधिकारी कुलदीप सिंह के मुताबिक दोनों आरोपियों पर भारतीय दंड संहिता की धारा 376 (दुष्कर्म) और यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (पोक्सो) अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस के मुताबिक पीड़िता को मेडिकल जांच के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया। मेडिकल जांच में दुष्कर्म की पुष्टि हुई है।

गुरुग्राम में पड़ोसी के साथ दुष्कर्म करने की कोशिश के आरोप में व्यक्ति को पांच साल की जेल

गुरुग्राम की एक स्थानीय अदालत ने पड़ोस में रहने वाली महिला के साथ दुष्कर्म की कोशिश करने वाले एक व्यक्ति को पांच साल के कठोर कारावास सजा सुनाई। अदालत ने उस पर सात हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी। अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश राज गुप्ता ने सजा की घोषणा की।

यह घटना 13 दिसंबर 2018 की है, जब दोषी अमित ने नाथूपुर गांव में अपने पड़ोस में रहने वाली महिला के साथ दुष्कर्म करने की कोशिश की थी। डीएलएफ फेज-3 पुलिस थाने में उसकी शिकायत के बाद आरोपी को अगले दिन गिरफ्तार कर लिया गया और उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

पुलिस के अनुसार पीड़िता ने अपनी शिकायत में कहा था, “मेरे पति टैक्सी चालक हैं और उस रात ड्यूटी पर थे। देर रात जब मैं शौचालय के लिए घर से बाहर निकली तो मेरे पड़ोसी अमित ने मुझे पीछे से पकड़ लिया और मेरे साथ दुष्कर्म करने की कोशिश की। मैंने शोर मचाया लेकिन वह भाग गया।”

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीउत्तर प्रदेशयूपी क्राइमउत्तर प्रदेश समाचारup police
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने