लाइव न्यूज़ :

मुजफ्फरनगरः घरेलू विवाद में घर में सो रहे पति खुर्शीद के गले पर धारदार हथियार से रेता?, पत्नी सुमैया अरेस्ट

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: June 8, 2025 20:41 IST

Muzaffarnagar: सुमैया ने शनिवार रात को सोते समय अपने पति खुर्शीद की गला रेतकर हत्या करने का प्रयास किया।

Open in App
ठळक मुद्देइस्तेमाल धारदार हथियार भी बरामद कर लिया गया है।सुमैया की शादी आठ वर्ष पहले खुर्शीद से हुई थी।

Muzaffarnagar:उत्तर प्रदेश के शामली जिले में घरेलू विवाद में पति की गला रेतकर हत्या करने के प्रयास में पत्नी को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार, कोतवाली थानाक्षेत्र के मनिहारा मोहल्ले में रहने वाली सुमैया ने शनिवार रात को सोते समय अपने पति खुर्शीद की गला रेतकर हत्या करने का प्रयास किया।

कोतवाली थाना प्रभारी निरीक्षक (एसएचओ) वीरेंद्र कसाना ने यहां संवाददाताओं को बताया कि घायल खुर्शीद को गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया, जहां उसका उपचार जारी है। इस बीच पुलिस ने मामला दर्ज कर सुमैया को गिरफ्तार कर लिया। अधिकारी ने बताया कि आरोपी के पास से वारदात में इस्तेमाल धारदार हथियार भी बरामद कर लिया गया है।

पुलिस के मुताबिक, सुमैया की शादी आठ वर्ष पहले खुर्शीद से हुई थी लेकिन बाद में पति-पत्नी के बीच विवाद शुरू हो गया। पुलिस ने बताया कि सुमैया ने घर में सो रहे खुर्शीद के गले पर धारदार हथियार से हमला कर उसकी जान लेने की कोशिश की। अधिकारी ने बताया कि मामले की जांच जारी है।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीउत्तर प्रदेशPolice
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने