लाइव न्यूज़ :

रिजल्ट लेने गई थी 16 साल की नाबालिग छात्रा से यौन उत्पीड़न?, 35 वर्षीय शिक्षक शहजाद अरेस्ट, किसी को बताया तो जान से हाथ धो दोगी

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: May 29, 2025 13:04 IST

भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 74 (महिला का अपमान करने के इरादे से उस पर हमला), 75 (यौन उत्पीड़न), 351 (आपराधिक धमकी) और यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर उसे बुधवार को गिरफ्तार कर लिया है।

Open in App
ठळक मुद्देशिक्षक की तैनाती वाले विद्यालय को भी शिक्षा विभाग ने सील कर दिया है।विद्यालय में अनियमितताओं की जांच के आदेश दिए गए हैं। विद्यालय को आठवीं कक्षा तक की मंजूरी दी गई थी।

मुजफ्फरनगरः मुजफ्फरनगर जिले के बुढ़ाना थाना क्षेत्र के कस्बे के एक विद्यालय में नाबालिग छात्रा (16) के यौन उत्पीड़न के आरोप में एक शिक्षक को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस के एक अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। पुलिस क्षेत्राधिकारी (सीओ) गजेंद्र पाल सिंह ने यहां पत्रकारों को बताया कि पुलिस ने निजी विद्यालय के शिक्षक शहजाद (35) के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 74 (महिला का अपमान करने के इरादे से उस पर हमला), 75 (यौन उत्पीड़न), 351 (आपराधिक धमकी) और यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर उसे बुधवार को गिरफ्तार कर लिया है। इस बीच, शिक्षक की तैनाती वाले विद्यालय को भी शिक्षा विभाग ने सील कर दिया है।

बेसिक शिक्षा अधिकारी (बीएसए) के अनुसार, अनियमितताओं के कारण विद्यालय को सील कर दिया गया है। विद्यालय में अनियमितताओं की जांच के आदेश दिए गए हैं। विद्यालय को आठवीं कक्षा तक की मंजूरी दी गई थी, लेकिन इसमें नौवीं और दसवीं की कक्षाएं भी संचालित होती थीं। नौवीं कक्षा की 16 वर्षीय पीड़ित छात्रा द्वारा पुलिस में दर्ज कराई गई शिकायत के अनुसार वह रिजल्ट लेने विद्यालय गई थी।

जहां विद्यालय टीचर शहजाद ने उसका यौन शोषण किया और किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी। बाद में उसके माता-पिता को पूरी बात बताई गई। मामले की सूचना पर हिंदू कार्यकर्ता विद्यालय के बाहर एकत्र हुए और आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीउत्तर प्रदेशup police
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने