लाइव न्यूज़ :

नगर निगम आयुक्त राजेश कुमार गुप्ता 50 करोड़ से ज्यादा का मालिक, पटना, अररिया और सासाराम में छापेमारी

By एस पी सिन्हा | Updated: November 29, 2021 18:43 IST

भू-अर्जन पदाधिकारी और रोहतास के नगर निगम आयुक्त राजेश कुमार गुप्ता के यहां छापेमारी के दौरान निगरानी टीम को अकूत संपत्ति मिली है.

Open in App
ठळक मुद्देराजेश कुमार के पास से 50 करोड़ से अधिक की काली कमाई मिली है.सहारा इंडिया में लाखों रुपये की फिक्स डिपॉजिट के कागजात बरामद किए गए हैं.ज्वेलरी, लाखों नकद रुपये सहित करोड़ों रुपये की जमीन के कागजात बरामद हुए हैं.

पटनाः बिहार में भ्रष्टाचार से अकूत संपत्ति अर्जित करने वाले अधिकारियों की संपत्ति देखकर निगरानी विभाग को भी भौंचक रह जा रही है. राज्य के भू-अर्जन पदाधिकारी और रोहतास के नगर निगम आयुक्त राजेश कुमार गुप्ता की संपत्ति पिछले दिनों खंगाली थी.

 

पटना, अररिया और सासाराम में हुई छापेमारी में भू-अर्जन पदाधिकारी सह नगर निगम आयुक्त जो संपत्ती निकलकर सामने आई है, उससे निगरानी विभाग के अधिकारी भी हैरान है. उनकी संपत्ती का बाजार मूल्य 50 करोड़ के करीब है. उल्लेखनीय है कि भू-अर्जन पदाधिकारी और रोहतास के नगर निगम आयुक्त के यहां हुई छापेमारी के दौरान निगरानी टीम को अकूत संपत्ति मिली है.

इनमें लाखों की ज्वेलरी, लाखों नकद रुपये सहित करोड़ों रुपये की जमीन के कागजात बरामद हुए हैं. इनके पास इतने रुपये मिले कि निगरानी की टीम बरामद रुपयों को गिनते-गिनते थक गई. इसके बाद मशीन मंगवाकर रुपयों को गिनना पड़ा था.

सासाराम में ऑफिसर कॉलोनी स्थित उनके सरकारी आवास से 11.5 लाख की ज्वेलरी, 4.75 लाख नकद, पटना में नागेश्वर कालोनी अपार्टमेंट के फ्लैट से 15 लाख नगद, पटना में जमीन के 7 प्लॉट के कागजात के अलावे एलआईसी और सहारा इंडिया में लाखों रुपये की फिक्स डिपॉजिट के कागजात बरामद किए गए हैं.

निगरानी ब्यूरो से मिली जानकारी के अनुसार अब तक कि कार्रवाई में राजेश कुमार के पास से 50 करोड़ से अधिक की काली कमाई मिली है. हालांकि अभी भी पूरी तरह से आकलन नही हो पाया है. ऐसे में मूल्यांकन किया जा रहा है.

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीबिहारपटना
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट