लाइव न्यूज़ :

प्रेमिका से मिलने गए प्रेमी को लोगों ने लाठी-डंडे से पीट-पीटकर मार डाला, महिला को भी मारा, पुलिस जांच में जुटी

By एस पी सिन्हा | Updated: January 15, 2022 18:40 IST

बिहार में मुंगेर जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के गंगा पार बहादुर नगर कुतलुपुर का मामला है. दो दर्जन से अधिक लोग पहुंच गये और लोगों ने कमरा खुलवाया.

Open in App
ठळक मुद्देलाठी-डंडे से पीट-पीटकर बेरहमी से हत्या कर दी.दैनिक मजदूरी का काम करता है. चार बच्चों की मां है.मोहन अपने प्रेमिका से मिलने शुक्रवार की देर रात उसके घर पहुंच गया.

पटनाः बिहार में मुंगेर जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के गंगा पार बहादुर नगर कुतलुपुर में मॉब लिंचिंग का मामला सामने आया है. यहां शुक्रवार की रात एक विवाहित महिला से मिलने गये युवक को पड़ोसियों ने पकड़कर बांध दिया. इसके बाद लाठी-डंडे से पीट-पीटकर उसकी बेरहमी से हत्या कर दी.

इस दौरान लोगों ने महिला को भी जमकर पिटाई कर दी. प्राप्त जानकारी के अनुसार 26 वर्षीय मोहन कुमार का गांव के ही विनोद यादव (काल्पनिक नाम) की पत्नी से लंबे समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था. जबकि विनोद यादव खुद दूसरे जिले में रहकर दैनिक मजदूरी का काम करता है. चार बच्चों की मां है.

इसबीच लंबे समय बाद मोहन अपने प्रेमिका से मिलने शुक्रवार की देर रात उसके घर पहुंच गया. बताया जाता है कि गांव में रामधुन चल रहा था और इसकी भनक महिला के पड़ोसी को लग गई. जबकि मोहन और महिला एक कमरे में थे और दरवाजा अंदर से बंद था. इस दौरान दो दर्जन से अधिक लोग पहुंच गये और लोगों ने कमरा खुलवाया.

इसके बाद महिला व उसके प्रेमी की लाठी-डंडे से पिटाई कर दी. बाद में महिला को वहां से हटा दिया और मोहन का हाथ-पैर बांध कर लाठी-डंडे से तब तक पिटाई करते रहे, जब तक उसकी जान नहीं चली गई. वहीं, घटना की सूचना मिलते ही मुफस्सिल थाना पुलिस मौके पर पहुंची और महिला के घर से युवक के शव को बरामद किया.

महिला को तत्काल हिरासत में ले लिया. ग्रामीणों के अनुसार मोहन को जब बंधक बना कर पिटाई की जा रही थी, तभी महिला ने गांव वालों के साथ मोहन के परिजनों को इसकी जानकारी दी. इसके बाद युवक के परिजन महिला के घर पहुंचे लेकिन तब तक मोहन की मौत हो चुकी थी.

मृतक छह भाइयों में सबसे छोटा था और उसकी अभी शादी नहीं हुई थी. थाना प्रभारी ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है और जो भी दोषी पाये जायेंगे, उनके खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जायेगी. फिलहाल गांव के लोग फरार बताये जा रहे हैं.

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीबिहार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?