शादी के 5 साल बाद भी नहीं हुई औलाद तो शख्स ने इस काम के लिए कर दिया पत्नी को मजबूर

By भाषा | Published: June 21, 2018 06:11 PM2018-06-21T18:11:56+5:302018-06-21T18:11:56+5:30

अपनी पत्नी का शव पोस्टमार्टम के लिए किसी सरकारी अस्पताल में ले जाने की बजाय उसे लेकर कई घंटों तक इधर - उधर भटकने वाले एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है।

Mumbai women suicide police arrested her husband | शादी के 5 साल बाद भी नहीं हुई औलाद तो शख्स ने इस काम के लिए कर दिया पत्नी को मजबूर

शादी के 5 साल बाद भी नहीं हुई औलाद तो शख्स ने इस काम के लिए कर दिया पत्नी को मजबूर

मुंबई , 21 जून: अपनी पत्नी का शव पोस्टमार्टम के लिए किसी सरकारी अस्पताल में ले जाने की बजाय उसे लेकर कई घंटों तक इधर - उधर भटकने वाले एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने आज कहा कि अपनी पत्नी को आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में इस व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया। 

पुलिस ने बताया कि अंधेरी (पूर्वी) के साकी नाका इलाका निवासी सोकलराम पुरोहित (28) सात जून को रात करीब एक बजे जब अपने घर लौटा तो उसने अपनी पत्नी मणिबेन को फंदे से लटकता पाया। उन्होंने बताया कि पुरोहित अपने एक मित्र के साथ अपनी पत्नी को रात करीब ढाई बजे एक निजी अस्पताल ले गया , जहां डॉक्टरों ने उसे मृत बताया। उन्होंने पुरोहित को शव पोस्टमार्टम के लिए एक सरकारी अस्पताल ले जाने को कहा। 

उन्होंने बताया कि इसके बाद भी पुरोहित निजी अस्पताल ढूंढता रहा। अधिकारी ने बताया , ‘‘ उसने फिर अपने समुदाय के कुछ लोगों को बुलाया, जिन्होंने उसे समुदाय द्वारा संचालित एक अस्पताल में ले जाने की सलाह दी। ’’ 

उन्होंने बताया , ‘‘ हालांकि , समुदाय के इन सदस्यों ने चिकित्सकों से संपर्क किया, जिन्होंने सलाह दी कि शव को किसी सरकारी अस्पताल में ले जाया जाए क्योंकि पोस्टमार्टम किए जाने की जरूरत है। ’’ 

गैंगवार के डर से सूना पड़ा दिल्ली का यह गांव, 16 साल के लड़के को सरेआम दागी गईं थीं 18 गोलियां

वहीं , सुबह करीब साढ़े नौ बज पुरोहित आखिरकार अपनी पत्नी का शव कांदीवली (पश्चिम) स्थित बीएमसी संचालित शताब्दी अस्पताल ले गया , जहां के चिकित्सकों ने पुलिस को सूचना दी। 

अधिकारी ने बताया , ‘‘ हमारी जांच में इस बात का खुलासा हुआ है कि उन दोनों की पांच साल पहले शादी हुई थी और वे अक्सर आपस में झगड़ते थे क्योंकि उनकी कोई औलाद नहीं थी। ’’ 

उन्होंने बताया कि पुरोहित ने कहा कि वह शव को किसी सरकारी अस्पताल में नहीं ले जाना चाहता था क्योंकि वह इसे पहले समुदाय संचालित अस्पताल ले जाना चाहता था। 

उन्होंने बताया कि अपनी पत्नी को आत्महत्या के लिए कथित तौर पर उकसाने को लेकर पुरोहित को गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने बताया कि पुलिस मणिबेन के विसरा रिपोर्ट का इंतजार कर रही है जिसके बाद आगे की जांच की जाएगी। 

लोकमत न्यूज के लेटेस्ट यूट्यूब वीडियो और स्पेशल पैकेज के लिए यहाँ क्लिक कर के सब्सक्राइब करें।

Web Title: Mumbai women suicide police arrested her husband

क्राइम अलर्ट से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे

टॅग्स :Mumbaiमुंबई