नौकरी पर रखे जाने के 10 दिन में 1.85 लाख लेकर चंपत हुई महिला हेल्पर, अब तक 50 बार हो चुकी है गिरफ्तार

By वैशाली कुमारी | Published: June 18, 2021 11:20 AM2021-06-18T11:20:49+5:302021-06-18T11:22:48+5:30

मुंबई में हाउस हेल्पर के तौर पर काम करने वाली 38 साल की महिला को चोरी के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। हैरानी की बात ये है कि उसे अब तक 50 से अधिक बार गिरफ्तार किया जा चुका है।

Mumbai House helper allegedly theft 2500 dollars has been arrested 50 times | नौकरी पर रखे जाने के 10 दिन में 1.85 लाख लेकर चंपत हुई महिला हेल्पर, अब तक 50 बार हो चुकी है गिरफ्तार

मुंबई में हाउस हेल्पर के तौर पर काम करने वाली 38 साल की महिला को चोरी के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।

Highlightsमुंबई का मामला, 38 साल की वनिता गायकवाड़ को चोरी के आरोप में पुलिस ने पकड़ाकाम पर रखे जाने के 10 दिनों के अंदर पैसे चोरी कर गायब हो गई थी वनितापुलिस ने सीसीटीवी फुटेज से की पहचान, वनिता 2006 से कई बार चोरी के आरोप में गिरफ्तार हो चुकी है

मुंबई: मुंबई में पुलिस ने वनिता गायकवाड़ नाम की 38 वर्षीय महिला को चोरी के आरोप में गिरफ्तार किया है। वनिता कई घरों में काम करती है। क्राइम ब्रांच के प्रॉपर्टी सेल ने उसे कथित तौर पर 2,500 डॉलर (करीब 1.85 लाख रुपये) चोरी करने के आरोप में महिला को गिरफ्तार किया है।

इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक जहां चोरी हुई है वहां आरोपी महिला हाउस हेल्पर के रूप में काम करती थी। हैरान करने वाली बात ये भी है कि इस महिला को 2006 से चोरी के आरोप में 50 से ज्यादा बार गिरफ्तार किया जा चुका है।ऐसे कुछ मामलों में दोषी भी पाई गयी है।

पुलिस ने कहा कि वह हर बार पकड़े न जाने के लिए अपना नाम बदलती रहती है। इस बार पुलिस ने विले पार्ले (पश्चिम) की रहने वाली एक फैशन डिजाइनर दीपिका गांगुली द्वारा दर्ज घर में चोरी के मामले की जांच में महिला को पकड़ा है। दीपिका ने जुहू पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज की थी।

CCTV फुटेज से मिला पुलिस को सुराग

जांच में पुलिस ने CCTV फुटेज को स्कैन करने के बाद वनिता गायकवाड़ की पहचान की। पुलिस ने कहा कि वनिता विक्रोली मे पकड़ी गई है। आरोपी के दो बच्चे हैं, जो अलग-अलग रहते हैं।

दरअसल, नौकरी पर रखे जाने से पहले आरोपी वनिता गायकवाड़ ने दीपिका गांगुली से कहा था कि वह अपने डॉक्यूमेंट खो चुकी हैं और अगले कुछ दिनों में उन्हें जमा कर देंगी।  हालांकि, काम पर रखने के 10 दिनों के अंदर, उसने पैसे चोरी कर लिए और गायब हो गई।

 सीनियर इंस्पेक्टर शशिकांत पवार ने बताया कि उसे 50 से ज्यादा बार गिरफ्तार किया जा चुका है। 
एक अधिकारी ने कहा कि वह नए लोगों को खोजने के लिए सोसाइटी के चौकीदारों से संपर्क करती है। कोविड -19 की वज़ह से कई हाउसहेल्पर ने काम छोड़ दिया है इसलिए अब उनकी मांग काफी बढ़ गई है।

Web Title: Mumbai House helper allegedly theft 2500 dollars has been arrested 50 times

क्राइम अलर्ट से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे