लाइव न्यूज़ :

सरेआम 10वीं के छात्र का चाकू से गला रेत कर नाबालिग ने की हत्या, दोनों का एक ही लड़की से था एकतरफा प्रेम संबंध

By भाषा | Updated: January 12, 2019 05:01 IST

भोपाल (दक्षिण) के पुलिस अधीक्षक राहुल कुमार लोढ़ा ने शुक्रवार को यहां संवाददाताओं को बताया, ‘‘शहर के नेहरू नगर निवासी 10वीं के छात्र आर्यन तिवारी (16) की एक नाबालिग छात्र ने कल रात करीब 7.30 बजे चाकू से गला रेत कर हत्या कर दी।

Open in App

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में 10वीं कक्षा के छात्र की बृहस्पतिवार रात को 10वीं के एक अन्य छात्र ने सरेराह चाकू से गला रेत कर हत्या कर दी। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

भोपाल (दक्षिण) के पुलिस अधीक्षक राहुल कुमार लोढ़ा ने शुक्रवार को यहां संवाददाताओं को बताया, ‘‘शहर के नेहरू नगर निवासी 10वीं के छात्र आर्यन तिवारी (16) की एक नाबालिग छात्र ने कल रात करीब 7.30 बजे चाकू से गला रेत कर हत्या कर दी। आरोपी भी 10वीं का छात्र है और उसकी उम्र भी 16 साल है।’’ 

उन्होंने कहा कि यह घटना शहर के कमला नगर थाना क्षेत्र के पुलिस लाइन गेट के सामने डेरी वाली गली में हुई।

उन्होंने कहा कि इन दोनों का एक लड़की से एकतरफा प्रेम संबंध था। आरोपी द्वारा लड़की के बारे में टीका-टिप्पणी की गई, जिससे दोनों छात्रों के बीच झगड़ा हुआ। इसी दौरान आरोपी ने आर्यन का गला रेत दिया, जिससे उसकी मृत्यु हो गई।

लोढ़ा ने बताया कि आरोपी एवं मृतक दोनों अलग-अलग स्कूल में पढ़ते थे।

उन्होंने कहा कि आरोपी को आज गिरफ्तार कर लिया गया है और उससे वह चाकू भी बरामद कर लिया है, जिससे उसने हत्या को अंजाम दिया।

लोढ़ा ने बताया कि आरोपी के खिलाफ भादंवि की धारा 302 में मामला दर्ज कर लिया गया है और विस्तृत जांच जारी है।

टॅग्स :मध्य प्रदेशभोपाल
Open in App

संबंधित खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

कारोबार1 अप्रैल को झटका, मध्य प्रदेश में दूध महंगा, 2-4 रुपये प्रति लीटर का इजाफा?

कारोबारविश्वनाथ मंदिर और महाकालेश्वर मंदिर ट्रस्ट के बीच एमओयू, सीएम मोहन यादव बोले- नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आगे बढ़ रहा देश

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर