लाइव न्यूज़ :

13 साल की बच्ची को ड्रग्स व गांजा पिलाकर कई ऑटो ड्राइवर करते थे रेप, 6 महीनों तक मासूम के साथ हुई हैवानियत

By पल्लवी कुमारी | Updated: January 4, 2020 11:31 IST

भोपाल का रहने वाला आरोपी युवक अभय कुमार नामक एक ऑटो चालक ने पीड़िता के साथ दोस्ती कर कई महीनों तक उसका रेप किया और बाकी ऑटो ड्राइवर को भी पीड़िता के साथ रेप करने के लिए उकसाता था।

Open in App
ठळक मुद्देइस पूरे मामले में अभय कुमार नामक ऑटो चालक को मुख्य आरोपी बताया जा रहा है।पुलिस ने आईपीसी की धारा 376 और POCSO अधिनियम की कई अन्य धाराओं के तहत अभय और अन्य अज्ञात शख्स के खिलाफ रेप का केस दर्ज किया है।

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में 13 साल की बच्ची के साथ छह महीने से कई ऑटोरिक्शा चालक रेप कर रहे थे। पुलिस के मुताबिक लड़की को ड्रग्स और गांज देकर उसके साथ रेप किया जाता था। लड़की के साथ एक नहीं बल्कि कई ऑटो ड्राइवर रेप करते थे। वह भी एक दिन, दो दिन नहीं बल्कि ये पूरे छह महीने तक यह हैवानियत की गई है। भोपाल पुलिस के मुताबिक पीड़िता लड़की निशातपुरा इलाके में अपनी नानी के साथ रहती है। लेकिन किसी बात की वजह से वह एक दिन नानी का घर छोड़कर हनुमानगंज थाना क्षेत्र में एक बस स्टैंड पर पहुंच गई जहां उसकी दोस्ती अभय कुमार नामक एक ऑटो चालक से हुई। उसने नाबालिग लड़की के साथ पहले मीठी-मीठी बातें की फिर उसे उसे गांजा पिला दिया। इसके बाद आरोपी अभय, लड़की को सुनसान जगह पर ले गया और उसके साथ रेप किया। 

कैसे पीड़िता को गांजा और ड्रग्स पिलाकर किया जाता था रेप 

मामला यही नहीं थमा इसके बाद पीड़िता को गांजा और भांग ड्रग्स इत्यादि का आदि बनाया गया और नियमित रूप से पिलाया जाता था। इंडिया टूडे में छपी खबर के मुताबिक इस पूरे मामले में अभय कुमार नामक ऑटो चालक को मुख्य आरोपी बताया जा रहा है। आरोपी युवक अभय कुमार पीड़िता के पास दूसरे ऑटो ड्राइवर के जरिए गांजा भिजवाता था। गांजा पिलाने के बाद वो लोग भी मौका पाकर उसका रेप करते थे। पिछले छह महीनों में कई लोग उसके साथ बारी-बारी से रेप करते रहे हैं। 

कैसे हुआ मामले का खुसासा

पीड़िता के परिवाल वाले (नानी का घर) को उसके व्यवहार में काफी बदलाव दिखने लगे थे। वह चिड़चिड़ी और कई बार पागलों जैसी हरकत करती थी। इसके बाद पीड़िता के परिवार वालों ने  जिला चाइल्ड लाइन को इसके बारे में सूचना दी। काउंसलिंग के दौरान पीड़िता ने अपनी आपबीती सुनाई और अपने एक बलात्कारी की पहचान अभय के रूप में की है।

पुलिस ने दर्ज किया केस 

जिला चाइल्ड लाइन इस घटना के बारे में पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने आईपीसी की धारा 376 और POCSO अधिनियम की कई अन्य धाराओं के तहत अभय और अन्य अज्ञात शख्स के खिलाफ बलात्कार का मामला दर्ज किया है। पुलिस ने कहा कि अभी तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है और पहचान किए गए आरोपियों का पता लगाने और शेष आरोपियों की पहचान करने के प्रयास जारी हैं। एफआईआर सबसे पहले निशातपुरा पुलिस स्टेशन द्वारा दर्ज की गई थी और फिर मामला हनुमानगंज पुलिस स्टेशन में स्थानांतरित कर दिया गया था।

टॅग्स :मध्य प्रदेशभोपालरेप
Open in App

संबंधित खबरें

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्टबेटी तेरे शरीर में क्यों हो रहा बदलाव, जांच में खुलासा?, 13 वर्षीय लड़की से कई बार बलात्कार, गर्भवती करने के आरोप में 35 वर्षीय आरोपी अरेस्ट

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत