लाइव न्यूज़ :

मुठभेड़ में अपराधी कुंदन ठाकुर और प्रियांशु दुबे ढेर और एसटीएफ जवान राम यादव शहीद, कार्बाइन समेत भारी मात्रा में हथियार बरामद

By एस पी सिन्हा | Updated: March 17, 2026 15:40 IST

मोतिहारीः मृतक अपराधी की पहचान कुंदन ठाकुर पिता फूलदेन ठाकुर, ग्राम बुल्लाचौक, थाना चकिया और प्रियांशु दुबे पिता संजय दुबे, ग्राम बसंतपुर, थाना साहेबगंज, जिला मुजफ्फरपुर के रूप में हुई है।

Open in App
ठळक मुद्देमोतिहारीः पुलिस की छापेमारी के दौरान पक्षों के बीच मुठभेड़ हो गई।मोतिहारीः घटना सोमवार की रात 2:30 बजे की बताई जा रही है।मोतिहारीः एसटीएफ जवान की पहचान राम यादव के रूप में हुई है।

मोतिहारीः बिहार में मोतिहारी (पूर्वी चंपारण) जिले के चकिया थाना क्षेत्र के सिहोरवा में पुलिस और अपराधियों के बीच हुई मुठभेड़ में दो अपराधियों को पुलिस ने ढेर कर दिया, जबकि एक पुलिस का जवान शहीद हो गया। घटनास्थल से पुलिस ने कार्बाइन समेत भारी मात्रा में हथियार बरामद किए हैं। दरअसल एसपी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर सिहोरवा में छापेमारी की। सूचना मिली थी कि कुंदन ठाकुर अपने गिरोह के सदस्यों के साथ हथियारों के साथ अपने एक दोस्त के घर में छिपा हुआ है। इस दौरान पुलिस की छापेमारी के दौरान पक्षों के बीच मुठभेड़ हो गई।

मृतक अपराधी की पहचान कुंदन ठाकुर पिता फूलदेन ठाकुर, ग्राम बुल्लाचौक, थाना चकिया और प्रियांशु दुबे पिता संजय दुबे, ग्राम बसंतपुर, थाना साहेबगंज, जिला मुजफ्फरपुर के रूप में हुई है। वहीं शहीद एसटीएफ जवान की पहचान राम यादव के रूप में हुई है। घटना सोमवार की रात 2:30 बजे की बताई जा रही है।

मुठभेड़ में उज्ज्वल कुमार और उसके पिता संत कुमार तिवारी दोनों को गिरफ्तार गिरफ्तार किया गया है। उल्लेखनीय है कि बदमाशों ने अपर थाना अध्यक्ष गौरव कुमार को फोन पर धमकी दी थी। इस संबंध में बिहार डीजीपी विनय कुमार ने कहा कि अपराधियों ने पहले फोन कर पुलिस को खुली धमकी दी थी, जिसके बाद पूरी रणनीति के तहत कार्रवाई की गई।

उन्होंने बताया कि थाना अध्यक्ष को नेपाल के नंबर से धमकी भरा कॉल आया था। इस इनपुट के आधार पर पुलिस ने तुरंत कार्रवाई की योजना बनाई और अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए टीम गठित की गई। विनय कुमार ने बताया कि कार्रवाई के दौरान हुई मुठभेड़ में दो अपराधी मारे गए, जबकि एसटीएफ का एक जवान शहीद हो गया।

डीजीपी ने शहीद जवान को श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि उनकी कुर्बानी व्यर्थ नहीं जाएगी। उन्होंने कहा कि हमने एक जबाज सिपाही खोया है। उन्होंने सख्त संदेश देते हुए कहा कि अपराधियों के मंसूबे हर हाल में ध्वस्त किए जाएंगे। बिहार पुलिस किसी भी चुनौती से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार है। फिलहाल पुलिस फरार अपराधियों की तलाश में लगातार छापेमारी कर रही है और पूरे मामले की जांच जारी है।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीBihar PoliceपटनाबिहारPolice
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टAndhra Pradesh: सरकारी महिला कर्मचारी से दरिंदगी की हदें पार, चाकू की नोक पर लूटी अस्मत, गुप्तांगों में डाली लोहे की रॉड

क्राइम अलर्टसवाल है कि सिस्टम ने आंखें क्यों मूंद रखी थीं ?

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?