Motihari Crime News: पत्नी ने अवैध संबंध का विरोध किया, पति ने पत्नी, चार और दो साल के पुत्र के गले में रस्सी बांधकर हत्या की, हत्या के बाद आरोपी परिजन फरार
By एस पी सिन्हा | Published: December 6, 2023 05:38 PM2023-12-06T17:38:19+5:302023-12-06T17:39:21+5:30
Motihari Crime News: ग्रामीण व मृतक महिला के रिश्तेदार के अनुसार पति अरविंद यादव का किसी दूसरे लड़की से अवैध संबंध था। जिसका पत्नी हमेशा विरोध करती थी।
Motihari Crime News: बिहार में मोतिहारी जिला के केसरिया थाना क्षेत्र के रामआज्ञा गांव में एक सनकी पति अरविंद यादव ने अपनी पत्नी रेणु देवी और एक चार वर्ष व एक दो वर्षीय पुत्र के गले में रस्सी बांधकर हत्या कर दिया। इस घटना को अंजाम देने के पीछे पत्नी के द्वारा पति के अवैध संबंध का विरोध करना बताया जा रहा है।
हत्या के बाद पति सहित परिजन फरार बताए जा रहे है। पुलिस ने सूचना मिलते ही पहुंचकर तीनों शव को बरामद कर पोस्टमार्टम में भेजने की तैयारी में जुटी है। पुलिस सनकी पति के गिरफ्तारी के लिए छापेमारी में जुट गई है। ग्रामीण व मृतक महिला के रिश्तेदार के अनुसार पति अरविंद यादव का किसी दूसरे लड़की से अवैध संबंध था। जिसका पत्नी हमेशा विरोध करती थी।
पत्नी के विरोध से नाराज होकर बुधवार को सनकी पति पत्नी सहित दोनों बेटे की हत्या कर घर से फरार हो गया। केसरिया थाना अध्यक्ष सुनील कुमार सिंह ने बताया कि सूचना पर पुलिस पहुंचकर तीनो शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वही सनकी पति की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी किया जा रहा है। परिजन घर छोड़कर फरार बताए जा रहे है।