लाइव न्यूज़ :

मुरैनाः 9 साल की बच्ची से हैवानियत?, 28 वर्षीय आरोपी अरेस्ट, खेत में बेहोश मिली मासूम, आईसीयू में भर्ती

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: September 24, 2024 15:17 IST

मुरैना पुलिस ने कहा कि पीड़िता की चोटों के बारे में विस्तार से बताए बिना कहा गया कि उसे जिला अस्पताल की गहन चिकित्सा इकाई (आईसीयू) में भर्ती कराया गया है और उसकी हालत स्थिर है।

Open in App
ठळक मुद्देपुलिस को घटना की सूचना सोमवार शाम करीब छह बजे दी गई।मंगलवार की सुबह पांच बजे 28 वर्षीय आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।पुलिस और प्रशासन उसके परिजनों के लगातार संपर्क में है।

मुरैनाः मध्य प्रदेश के मुरैना जिले के एक गांव में नौ वर्षीय बच्ची से बलात्कार करने के आरोप में पुलिस ने मंगलवार की सुबह एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, सोमवार शाम को हुई घटना के बाद, बच्ची नागरा पुलिस थाने की सीमा के अंतर्गत गांव के बाहर एक खेत में बेहोश मिली, जहां वह अपने परिवार की बकरियां चराने गई थी। मुरैना पुलिस की ओर से जारी विज्ञप्ति में पीड़िता की चोटों के बारे में विस्तार से बताए बिना कहा गया कि उसे जिला अस्पताल की गहन चिकित्सा इकाई (आईसीयू) में भर्ती कराया गया है और उसकी हालत स्थिर है।

पुलिस को घटना की सूचना सोमवार शाम करीब छह बजे दी गई, जिसके बाद भारतीय न्याय संहिता और यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (पोस्को) अधिनियम के संबंधित प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया गया। विज्ञप्ति में कहा गया है कि प्राथमिकी के बाद पुलिस ने पांच टीमें गठित कीं और मंगलवार की सुबह पांच बजे 28 वर्षीय आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने बताया कि खेत में बेहोश मिली पीड़िता के परिजन उसे पोरसा के सरकारी अस्पताल ले गए, जहां से उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। विज्ञप्ति में कहा गया है कि पीड़िता को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है और आईसीयू में उसका इलाज चल रहा है। पुलिस और प्रशासन उसके परिजनों के लगातार संपर्क में है।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीMadhya Pradeshरेपrape
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टAndhra Pradesh: सरकारी महिला कर्मचारी से दरिंदगी की हदें पार, चाकू की नोक पर लूटी अस्मत, गुप्तांगों में डाली लोहे की रॉड

क्राइम अलर्टसवाल है कि सिस्टम ने आंखें क्यों मूंद रखी थीं ?

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?

क्राइम अलर्टUP VIRAL VIDEO: 1 साल पहले निकाह, तलाक के बाद मायके रह रही है पूर्व पत्नी रेशमा?, पति रहीस ने बाइक में बांधकर घसीटा, वीडियो