लाइव न्यूज़ :

जमीन सौदे में पैसे का लेन-देन, क्लीनिक में धारदार हथियार से डॉक्टर की हत्या, बचाने के चक्कर में पिता को भी चोटें आईं

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: August 3, 2021 19:45 IST

समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने ट्वीट किया, '' सीतापुर के हरगांव क्षेत्र में एक डॉक्टर की तलवार से हत्या व उनके पिता पर कातिलाना हमले की दुर्दांत घटना से प्रदेश भयभीत है। श्रद्धांजलि।''

Open in App
ठळक मुद्देएसपी ने बताया कि डॉक्टर की मौके पर ही मौत हो गई। भाजपा सरकार में अपराधियों के बेखौफ हौसले को दर्शाती है।पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर व्यापक तरीके से जांच शुरू कर दी है।

सीतापुरः सीतापुर जिले के हरगांव थाना क्षेत्र के मुंद्रासन में मंगलवार को एक डॉक्टर की उसके क्लीनिक में ही धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। पुलिस ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और इस संबंध में मामला दर्ज किया गया है।

सीतापुर के पुलिस अधीक्षक (एसपी) आरपी सिंह ने बताया कि गांव में अपने घर से क्लीनिक चलाने वाले बीएएमएस डॉक्टर मुनेंद्र प्रताप वर्मा (45) पर आरोपी अच्छे लाल वर्मा ने कई बार धारदार हथियार से हमला किया। अपने बेटे को बचाने के चक्कर में मौके पर मौजूद डॉक्टर के पिता को भी चोटें आईं हैं।

एसपी ने बताया कि डॉक्टर की मौके पर ही मौत हो गई। उन्होंने कहा कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और उसके पास से हत्या में प्रयुक्त हथियार भी बरामद कर लिया गया है। एसपी ने कहा कि प्रथम दृष्टया जमीन के सौदे में पैसे का लेन-देन इस अपराध के पीछे का कारण प्रतीत होता है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर व्यापक तरीके से जांच शुरू कर दी है।

इस बीच, समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने घटना पर एक ट्वीट में कानून-व्यवस्था की स्थिति पर सवाल उठाया है। यादव ने ट्वीट किया, '' सीतापुर के हरगांव क्षेत्र में एक डॉक्टर की तलवार से हत्या व उनके पिता पर कातिलाना हमले की दुर्दांत घटना से प्रदेश भयभीत है। श्रद्धांजलि।'' यादव ने कहा, ''घटनास्थल से कुछ ही दूरी पर पुलिस पिकेट होने के बावजूद सरेआम ऐसी घटना घट जाना भाजपा सरकार में अपराधियों के बेखौफ हौसले को दर्शाती है।'' 

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीउत्तर प्रदेशअखिलेश यादवयोगी आदित्यनाथलखनऊयूपी क्राइमउत्तर प्रदेश समाचारup police
Open in App

संबंधित खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टAndhra Pradesh: सरकारी महिला कर्मचारी से दरिंदगी की हदें पार, चाकू की नोक पर लूटी अस्मत, गुप्तांगों में डाली लोहे की रॉड

क्राइम अलर्टसवाल है कि सिस्टम ने आंखें क्यों मूंद रखी थीं ?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी