लापता हुई नाबालिग लड़की का यौन उत्पीड़न करता था मौसा, हुआ गिरफ्तार  

By भाषा | Published: June 22, 2018 05:09 AM2018-06-22T05:09:52+5:302018-06-22T05:09:52+5:30

अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त (बाहरी) राजेंद्र सिंह सागर ने कहा कि पुलिस ने पंजाब के डेरा बस्सी में तलाशी कर 16 साल की लड़की को मुक्त करा आरोपी को पकड़ लिया है। यह पता चला कि दोनों लड़कियां अलग-अलग तारीखों को घर से निकली थीं। 

missing minor girl sexual harassed by uncle in law and he arrested | लापता हुई नाबालिग लड़की का यौन उत्पीड़न करता था मौसा, हुआ गिरफ्तार  

लापता हुई नाबालिग लड़की का यौन उत्पीड़न करता था मौसा, हुआ गिरफ्तार  

नई दिल्ली, 22 जूनः दिल्ली से लापता हुई एक नाबालिग लड़की को पुलिस ने पंजाब से बरामद किया और जांच में लड़की ने अपने एक रिश्तेदार पर यौन उत्पीड़न करने का आरोप लगाया। पुलिस ने बताया कि 14 जून को 40 साल की एक महिला ने आरोप लगाया था कि संजीत राम नाम के व्यक्ति ने उसकी बेटियों का अपहरण किया, जिनकी उम्र 14 और 16 साल है। 

अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त (बाहरी) राजेंद्र सिंह सागर ने कहा कि पुलिस ने पंजाब के डेरा बस्सी में तलाशी कर 16 साल की लड़की को मुक्त करा आरोपी को पकड़ लिया है। यह पता चला कि दोनों लड़कियां अलग-अलग तारीखों को घर से निकली थीं। 

लड़कियों के माता-पिता गुजर चुके हैं और शिकायतकर्ता उनकी देखभाल कर रही थी। शिकायतकर्ता लड़कियों की मौसी है। सागर ने बताया कि 16 साल की लड़की ने अपने बयान में आरोप लगाया कि शिकायतकर्ता का पति उसका यौन उत्पीड़न करता था और इसलिए उसने आरोपी के साथ जाने का फैसला किया था। 

इसके बाद लड़की के 40 वर्षीय मौसा को गिरफ्तार किया गया। पुलिस 14 साल की लड़की का पता लगा रही है और इस बात की भी जांच कर रही है कि क्या मौसा ने उसका भी यौन उत्पीड़न किया। 

लोकमत न्यूज के लेटेस्ट यूट्यूब वीडियो और स्पेशल पैकेज के लिए यहाँ क्लिक कर सब्सक्राइब करें!

Web Title: missing minor girl sexual harassed by uncle in law and he arrested

क्राइम अलर्ट से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे