लाइव न्यूज़ :

दिल्ली में 5 लोगों ने किया एक नाबालिक लड़के का रेप, पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज

By रुस्तम राणा | Updated: February 11, 2023 16:12 IST

दिल्ली पुलिस अधिकारियों ने कहा कि उत्तरी दिल्ली में पिछले कुछ वर्षों में एक नाबालिग लड़के का उसके पड़ोस में पांच लड़कों ने अलग-अलग समय पर कथित तौर पर यौन उत्पीड़न किया।

Open in App
ठळक मुद्देपिछले कुछ वर्षों में एक नाबालिग लड़के का उसके पड़ोस में पांच लड़कों ने अलग-अलग समय पर यौन उत्पीड़न किया10 फरवरी को पुलिस को पीसीआर कॉल से जानकारी मिली कि एक नाबालिग लड़के के साथ चार-पांच लोग दुष्कर्म कर रहे हैंआरोपियों के खिलाफ धारा 377 (अप्राकृतिक अपराध) के साथ पोक्सो अधिनियम की धारा 4 के तहत मामला दर्ज

नई दिल्ली: दिल्ली के सिविल लाइंस इलाके में एक किशोर लड़के का उसके पड़ोस में पांच लड़कों ने कथित तौर पर यौन शोषण किया। बताया जा रहा है कि आरोपी पिछले कुछ वर्षों से पीड़ित लड़के का यौन शोषण कर रहे थे। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि उत्तरी दिल्ली में पिछले कुछ वर्षों में एक नाबालिग लड़के का उसके पड़ोस में पांच लड़कों ने अलग-अलग समय पर कथित तौर पर यौन उत्पीड़न किया।

घटना की जानकारी पुलिस को शुक्रवार को मिली। डीसीपी (नॉर्थ) सागर सिंह कलसी ने कहा कि 10 फरवरी को उन्हें पीसीआर कॉल मिली कि एक नाबालिग लड़के के साथ चार-पांच लोग दुष्कर्म कर रहे हैं। डीसीपी ने कहा, "मौके पर पहुंचने पर नाबालिग बच्चे ने बताया कि कुछ स्थानीय लड़कों ने उसका यौन शोषण किया है।"

इसके बाद, पुलिस की एक टीम मौके पर पहुंची और पीड़िता और उसकी मां ने लिखित शिकायत देकर आरोप लगाया कि पिछले कुछ वर्षों में अलग-अलग मौकों पर पड़ोस के पांच लड़कों ने लड़के का यौन शोषण किया।

पीड़ित ने पुलिस को बताया कि कुछ स्थानीय लड़कों ने उसका यौन शोषण किया। पीड़ित की मां ने पांचों लड़कों के खिलाफ अपने बेटे के साथ दुराचार करने की लिखित शिकायत भी दर्ज कराई है। पीड़ित को तुरंत मेडिकल जांच के लिए अस्पताल भेजा गया। भारतीय दंड संहिता की धारा 377 (अप्राकृतिक अपराध) के साथ यौन अपराधों से बच्चों के संरक्षण (पोक्सो) अधिनियम की धारा 4 के तहत भी मामला दर्ज किया गया है।

टॅग्स :रेपदिल्ली पुलिसक्राइम
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्रिकेटअरुण जेटली स्टेडियम में DC बनाम MI मुकाबले के दौरान चीयरलीडर्स की रिकॉर्डिंग करते पकड़ा गया दिल्ली पुलिस का जवान

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला