लाइव न्यूज़ :

मानसिक रूप से अस्वस्थ महिला का सड़क से अपहरण कर गैंगरेप, पीड़िता सुबह बेहोशी हालात में मिली

By भाषा | Updated: November 13, 2019 23:24 IST

महिला ने आरोप लगाया कि वे लोग उसे एक अज्ञात स्थान पर ले गए और एक खाली जमीन पर बाहर निकालकर वहां बार-बार उससे बलात्कार किया।

Open in App
ठळक मुद्देमहिला के परिजनों ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है लेकिन अभी तक कोई गिरफ्तार नहीं हुआ है।अधिकारी ने बताया कि महिला यह नहीं बता सकी कि उसके साथ कार में कितने लोग थे लेकिन इसकी संभावना है।

कोलकाता में मानसिक रूप से अस्वस्थ महिलाओं के लिए बने एक आश्रय गृह की एक महिला का सड़क से अपहरण कर उसके साथ गैंगरेप किया गया। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि घटना तब हुई जब महिला ताला तोड़कर बाहर चली गयी थी। शहर के पंच सायर क्षेत्र में आश्रय गृह के पास की सड़क से 38 वर्षीय महिला को कुछ पुरुष उठाकर जबरन कार में ले गए और सोमवार और मंगलवार की रात उसके साथ बलात्कार किया।

महिला के परिजनों ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है लेकिन अभी तक कोई गिरफ्तार नहीं हुआ है। एक पुलिस अधिकारी ने बताया, “महिला जब पंच सायर पुलिस थाने की सीमा अंतर्गत अकेले सड़क पर घूम रही थी तभी कुछ लोग महिला को जबरन वाहन के भीतर ले गए।

महिला ने आरोप लगाया कि वे लोग उसे एक अज्ञात स्थान पर ले गए और एक खाली जमीन पर बाहर निकालकर वहां बार-बार उससे बलात्कार किया। इसके बाद महिला को कार के भीतर लाकर पीटा गया और सुबह सोनारपुर के पास एक स्थान पर बाहर निकाल दिया गया।

पुलिस अधिकारी ने कहा कि कुछ स्थानीय लोगों ने पीड़िता को सुबह देखा और उससे बात करने के बाद उसे टिकट खरीदकर दिया ताकि वह ट्रेन से बालीगंज पहुँच सके। अधिकारी के अनुसार मंगलवार सुबह बालीगंज स्टेशन पहुँचने के बाद महिला गरियाहाट स्थित अपने एक परिजन के घर पहुंची।

अधिकारी ने बताया कि महिला यह नहीं बता सकी कि उसके साथ कार में कितने लोग थे लेकिन इसकी संभावना है कि आरोपी महिला को जानते थे। जाँच अधिकारी ने कहा, “हमने पीड़िता को चिकित्सकीय परीक्षण के लिए भेज दिया है और क्षेत्र के सीसीटीवी फुटेज की जाँच की जा रही है।” 

टॅग्स :रेपकोलकाता
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टAndhra Pradesh: सरकारी महिला कर्मचारी से दरिंदगी की हदें पार, चाकू की नोक पर लूटी अस्मत, गुप्तांगों में डाली लोहे की रॉड

क्राइम अलर्टसवाल है कि सिस्टम ने आंखें क्यों मूंद रखी थीं ?

क्रिकेटमैच फीस का 25 प्रतिशत जुर्माना और खाते में 1 डिमेरिट अंक?, आखिर क्यों सनराइजर्स हैदराबाद के उप कप्तान अभिषेक शर्मा पर आईपीएल ने लिया एक्शन

भारत7 न्यायिक अधिकारी और 9 घंटे तक बंधक?, मतदाता सूची से नाम हटाने पर बवाल, सीजीआई सूर्यकांत ने कहा-रात 2 बजे से निगरानी कर रहा?

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी