लाइव न्यूज़ :

मेरठः शराब के नशे में ईंट मारकर पत्नी की हत्या, पति फरार, मौके से खून से सने कपड़े और ईंट बरामद

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: October 3, 2021 17:04 IST

उत्तर प्रदेश के मेरठ शहर से सटे थाना पल्लवपुरम के दुल्हैड़ा गांव का मामला है।  पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया।

Open in App
ठळक मुद्देथाना प्रभारी ने कहा कि पुलिस ने मौके से खून से सने कपड़े और ईंट बरामद की है।फरार आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।

मेरठः उत्तर प्रदेश के मेरठ शहर से सटे थाना पल्लवपुरम के दुल्हैड़ा गांव में रविवार तड़के एक व्यक्ति ने कथित तौर पर शराब के नशे में ईंट मारकर अपनी पत्नी की हत्या कर दी और फरार हो गया।

 

थाना प्रभारी अविनाश कुमार ने दर्ज मामले के आधार पर बताया कि दुल्हैड़ा गांव में शराब पीने के आदी सोनू का बीती रात अपनी पत्नी पूनम से झगड़ा हुआ। उन्होंने कहा कि झगड़े के बाद सोनू घर से चला गया, लेकिन आज तड़के वह नशे में धुत होकर फिर घर पहुंचा और पूनम के सिर पर ईंट से ताबड़तोड़ वार कर उसकी हत्या कर दी

उन्होंने बताया कि रविवार सुबह पड़ोसियों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया। थाना प्रभारी ने कहा कि पुलिस ने मौके से खून से सने कपड़े और ईंट बरामद की है तथा फरार आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीउत्तर प्रदेशयूपी क्राइमउत्तर प्रदेश समाचारup police
Open in App

संबंधित खबरें

भारत30 के अंदर पीएम नरेंद्र मोदी टीवी पर आकर हाथ जोड़ेंगे?, राहुल गांधी ने कहा-हिंदुस्तान के आर्थिक सिस्टम को बेचा

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

क्राइम अलर्टनीट पेपरफूट मामले में सीबीआई टीम की नागपुर-चंद्रपुर में छापेमारी, दो छात्राओं और एक छात्र से पूछताछ, लातूर से मिली थी ‘नागपुर लिंक

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Case: ट्विशा शर्मा की मौत में ड्रग्स का एंगल खारिज, पोस्टमार्टम में 'फांसी' की पुष्टि; जांच में आया नया ट्विस्ट

क्राइम अलर्टTelangana: दूसरी शादी के लिए महिला ने पानी की टंकी में डुबोकर अपनी छह साल की बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्ट29 वर्षीय पंजाबी गायिका यशविंदर कौर की कथित अपहरण के छह दिन बाद मिली डेड बॉडी

क्राइम अलर्टमां का कटा हाथ लेकर 3 दिन तक भटकता रहा ITBP जवान, कानपुर की घटना से सनसनी

क्राइम अलर्टसुखदेवगिरी गोस्वामी से जागृति की शादी, 2 बच्चे की मां को पति के बड़े भाई शांतिगिरी से हुआ प्यार और की शादी, मन नहीं भरा तो कांतिलाल से दूसरा प्रेम?, 25000 रुपये देकर ऐसे रचा साजिश?