मेरठ: नशीला पेय पदार्थ पिलाकर महिला यात्री से चालक और परिचालक ने दुष्कर्म किया

By भाषा | Published: September 27, 2020 06:45 AM2020-09-27T06:45:34+5:302020-09-27T06:45:34+5:30

महिला को बदहवास हालत में पुलिस की मदद से अस्पताल में भर्ती कराया। महिला को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस के अनुसार जिला मिर्जापुर निवासी महिला की शादी करीब पांच साल पहले मेरठ में सरधना निवासी युवक से हुई है।

Meerut: driver and operator raped a female passenger after drinking intoxicating beverages | मेरठ: नशीला पेय पदार्थ पिलाकर महिला यात्री से चालक और परिचालक ने दुष्कर्म किया

एएसपी डॉ. ईरज राजा के अनुसार महिला ने बस के चालक और परिचालक पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है।

Highlightsमहिला के साथ दो लोगों द्वारा सामूहिक दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। महिला का आरोप है कि बस के चालक और परिचालक ने उसे नशीला शीतल पेय पदार्थ पिलाकर उसके साथ दुष्कर्म किया।

मेरठ: उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले में 35 वर्षीय एक महिला के साथ दो लोगों द्वारा सामूहिक दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। महिला का आरोप है कि बस के चालक और परिचालक ने उसे नशीला शीतल पेय पदार्थ पिलाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। उसके बाद दिल्ली रोड पर मेवला फ्लाईओवर के पास फेंककर फरार हो गए।

महिला को बदहवास हालत में पुलिस की मदद से अस्पताल में भर्ती कराया। महिला को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस के अनुसार जिला मिर्जापुर निवासी महिला की शादी करीब पांच साल पहले मेरठ में सरधना निवासी युवक से हुई है।

अस्पताल में होश आने के बाद पीड़िता ने बताया कि वह शुक्रवार रात को भैंसाली बस अड्डे से एक बस में बैठी थी। आरोप है कि बस के परिचालक (कंडक्टर) ने उसे कोल्ड ड्रिंक पिलाई। इसके बाद चालक-परिचालक ने उसके साथ दुष्कर्म किया। पुलिस ने बताया कि शनिवार तड़के आरोपी महिला को दिल्ली रोड पर मेवला फ्लाईओवर के पास गोशाला के बाहर फेंककर फरार हो गए।

सूचना मिलने पर पुलिस ने एंबुलेंस से महिला को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। एएसपी डॉ. ईरज राजा के अनुसार महिला ने बस के चालक और परिचालक पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। हम जांच कर रहे हैं। सीसीटीवी कैमरों की फुटेज व सीडीआर निकलवाई गई है। जल्द पूरे घटनाक्रम का खुलासा होगा। एएसपी के अनुसार अभी तक यह मालूम नहीं हो सका है कि बस सरकारी थी या निजी क्योंकि महिला बेहोश थी इसलिए यह भी अभी कहा नहीं जा सकता है कि दुष्कर्म चलती बस में किया गया। 

Web Title: Meerut: driver and operator raped a female passenger after drinking intoxicating beverages

क्राइम अलर्ट से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे