लाइव न्यूज़ :

Meerut Crime Report: लोहिया नगर इलाके में मकान में विस्फोट, पांच लोग घायल, इलाज के दौरान चार लोगों की मौत, जानें वजह

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: October 17, 2023 11:51 IST

Meerut Crime Report: वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) रोहित सिंह सजवाण ने बताया कि घटना थाना लोहिया नगर क्षेत्र की एक दो-मंजिला इमारत में हुई है।

Open in App
ठळक मुद्देइमारत में नीचे साबुन बनाने की फैक्ट्री थी।आज सुबह धमाका हुआ और फिर मकान की छत गिर गई है। एसएसपी ने बताया कि मौके से साबुन बनाने का केमिकल बरामद हुआ है।

मेरठः मेरठ में मंगलवार को सुबह लोहिया नगर इलाके में एक मकान में विस्फोट होने से चार लोगों की मौत हो गयी। अधिकारियों ने यह जानकारी देते हुए आज यहां बताया कि विस्फोट में पांच लोग घायल हुए थे और इलाज के दौरान उनमें से चार लोगों की मौत हो गयी।

उत्तर प्रदेश के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने मृतकों के शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है और अधिकारियों को मौके पर पहुंचकर राहत-बचाव के निर्देश दिये हैं। मौके पर पहुंचे जिलाधिकारी दीपक मीणा ने बताया "घटना में पांच लोग घायल हो गए, जिनमें से चार ने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। यह सभी पुरुष हैं और वयस्‍क हैं।

इनकी शिनाख्त के लिए अभी तक आसपास से कोई नहीं पहुंचा है। ऐसा लगता है कि यह लोग फैक्टरी में काम करने वाले मजदूर थे जिनकी विस्फोट में जान चली गई।'' उन्होंने बताया कि मौके से साबुन बनाने की सामग्री और साबुन का स्टॉक मिला, जिससे ऐसा लगता है कि यहां साबुन बनाने या साबुन की पैकिंग आदि का काम होता था।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) रोहित सिंह सजवाण ने बताया कि घटना थाना लोहिया नगर क्षेत्र की एक दो-मंजिला इमारत में हुई है। उन्होंने कहा कि इस इमारत में नीचे साबुन बनाने की फैक्ट्री थी, जिसमें आज सुबह धमाका हुआ और फिर मकान की छत गिर गई है। उनके अनुसार, इस हादसे में पांच लोग मलबे में दब गए थे, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भेजा गया।

एसएसपी ने बताया कि घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है। एसएसपी ने बताया कि मौके से साबुन बनाने का केमिकल बरामद हुआ है। मुख्यमंत्री कार्यालय ने सोशल मीडिया मंच 'एक्‍स' पर एक संदेश में कहा ''उप्र के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनपद मेरठ में हुए हादसे में जनहानि पर गहरा शोक प्रकट व्यक्त किया है।

उन्होंने शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना जताई और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है।'' पोस्ट में यह कहा गया कि मुख्यमंत्री ने संबंधित जिला प्रशासन के अधिकारियों को मौके पर पहुंचकर राहत कार्य में तेजी लाने एवं घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाकर उनका समुचित उपचार कराने के निर्देश दिये हैं।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीमेरठउत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टAndhra Pradesh: सरकारी महिला कर्मचारी से दरिंदगी की हदें पार, चाकू की नोक पर लूटी अस्मत, गुप्तांगों में डाली लोहे की रॉड

क्राइम अलर्टसवाल है कि सिस्टम ने आंखें क्यों मूंद रखी थीं ?

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?