लाइव न्यूज़ :

शहीद जवान की पत्नी को नौकरी का झांसा देकर पड़ोसी करता रहा रेप, न्याय की लगाई गुहार

By एस पी सिन्हा | Updated: November 2, 2018 19:41 IST

शहीद जवान सोहन पासवान की विधवा पत्नी सुनीता देवी द्वारा थाने को दिया आवेदन में बताया है कि उनके पति सेना में थे, जिनका निधन सेवाकाल में ही हो गया था।

Open in App

बिहार के वैशाली जिले के जंदाहा में सीमा सुरक्षा बल के शहीद जवान के विधवा पत्नी के साथ यौन शोषण का मामला सामने आया है। आरोप है कि उसी के गांव के युवक द्वारा पति की जगह नौकरी दिलाने के नाम पर यौन शोषण किया जाता रहा। युवक ने चार माह तक हाजीपुर में एक किराये पर कमरा लेकर, उसके साथ यौन शोषण किया। 

बताया जाता है कि काम दिलाने के नाम पर महिला से 90 हजार ठगने का आरोप लगाते हुये आवेदन थाना को देकर कानूनी कार्रवाई करने की अपील किया। शहीद जवान सोहन पासवान की विधवा पत्नी सुनीता देवी द्वारा थाने को दिया आवेदन में बताया है कि उनके पति सेना में थे, जिनका निधन सेवाकाल में ही हो गया था। इसी बीच उनका पडोसी सुमेंद्र पासवान का पुत्र शंकर पासवान उसे नजदीकी बढाते हुए उसे, उसके पति के जगह पर नौकरी दिलाने और शहीद के नाम पर लिखा गैस एजेंसी दिलाने का भरोसा दिलाते हुए उससे शारीरिक शोषण करने लगा।

झांसा देकर एजेंसी के एग्रीमेंट पर साझेदारी के नाम पर अपना हस्ताक्षर कर दिया। इसके अलावे 6 सादा चेक पर पर भी हस्ताक्षर ले लिया है। वहीं, यौन शोषण से इन्कार का विरोध करने पर व उसके बेटे की हत्या कर देने का धमकी दिया करता था। इसी बीच एक जीवन बीमा कराया जिस पर अपना हस्ताक्षर किये हुए है।

महिला ने छिप कर वहां से भाग अपने घर आकर थाना को लिखित आवेदन देते हुए, सुरक्षा की गुहार लगाते हुए कानूनी कार्रवाई करने का मांग किया है। पुलिस ने बताया कि उसे आवेदन प्राप्त हुआ है, मामले की छानबीन की जा रही है। न्यासंगत कार्रवाई की जायेगी।

टॅग्स :रेपबिहार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली