लाइव न्यूज़ :

छत पर पीट-पीटकर किया अधमरा और बेहोश होकर गिरे भारतीय वायु सेना के सेवानिवृत्त जवान नरेश कुमार, पैसे और जमीन को लेकर पुत्रवधू ने ली जान

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 29, 2025 17:21 IST

Mansaram Park: नरेश की पत्नी का अगस्त में निधन हो गया था और गीता के पति हैदराबाद में काम करते हैं। बिंदापुर पुलिस थाने में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 103(1) (हत्या) के तहत मामला दर्ज किया गया है।

Open in App
ठळक मुद्देपुत्रवधू गीता (परवीन की पत्नी) ने पुलिस को बताया कि पीटा गया था।नरेश को अस्पताल ले जाया गया जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।गीता अक्सर अपने ससुर से झगड़ा करती थी।

दिल्लीः दक्षिण-पश्चिम दिल्ली के बिंदापुर इलाके में संपत्ति विवाद को लेकर अपने बुजुर्ग ससुर की पीट-पीटकर हत्या करने के आरोप में 32 वर्षीय एक महिला को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी। पुलिस को 27 दिसंबर को सुबह करीब 10.46 बजे बिंदापुर के मनसाराम पार्क में हुई हत्या के संबंध में एक पीसीआर कॉल प्राप्त हुई, जिसके बाद एक टीम को घटनास्थल पर भेजा गया। पुलिस ने बताया कि मृतक नरेश कुमार (62) वायुसेना के सेवानिवृत्त कर्मी थे और वह घर की छत पर बेहोश पड़े मिले। उनकी पुत्रवधू गीता (परवीन की पत्नी) ने पुलिस को बताया कि उन्हें पीटा गया था।

वह छत पर बेहोश पड़े थे। पुलिस ने बताया कि नरेश को अस्पताल ले जाया गया जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। घटनास्थल पर एक अपराध दल और फोरेंसिक विज्ञान प्रयोगशाला (एफएसएल) के विशेषज्ञों को बुलाया गया, जिन्होंने घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने बताया कि जांच के दौरान पता चला कि संपत्ति के बंटवारे को लेकर विवाद चल रहा था,

जिसके कारण गीता अक्सर अपने ससुर से झगड़ा करती थी। नरेश की पत्नी का अगस्त में निधन हो गया था और गीता के पति हैदराबाद में काम करते हैं। बिंदापुर पुलिस थाने में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 103(1) (हत्या) के तहत मामला दर्ज किया गया है। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। पुलिस ने बताया कि जांच जारी है।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीदिल्ली पुलिसहत्या
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना