लाइव न्यूज़ :

मंगलुरुः दिव्यांग नाबालिग लड़की से यौन उत्पीड़न, मडगांव से आरोपी अरेस्ट, ट्रेन से मुंबई भाग रहा था, साथ देने पर महिला भी गिरफ्तार

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: August 18, 2023 21:26 IST

Open in App
ठळक मुद्देमहिला पुलिस थाने की निरीक्षक ए सी लोकेश जांच दल का नेतृत्व कर रही हैं। रिश्तेदार एक महिला के पास छोड़कर गई थी। मुंबई निवासी अब्दुल हालीम (37) और मंगलुरु के कुलशेखर की निवासी महिला के रूप में हुई है।

मंगलुरुः कर्नाटक के मंगलुरु में महिला पुलिस ने दिव्यांग नाबालिग लड़की के यौन उत्पीड़न के आरोप में एक महिला समेत दो लोगों को गिरफ्तार किया। नाबालिग की मां की शिकायत के अनुसार, वह दिव्यांग बेटी को अपने परिवार से परिचित व्यक्ति और उसकी रिश्तेदार एक महिला के पास छोड़कर गई थी।

लड़की की मां उसे यहां छोड़कर मांजेसर में हुई एक दुर्घटना जिसमें उसका भाई शामिल था, के बारे में जानकारी हासिल करने गई थी। मां के जाने पर व्यक्ति ने महिला की मदद से नाबालिग लड़की का कथित तौर पर यौन उत्पीड़न किया। आरोपियों की पहचान मुंबई निवासी अब्दुल हालीम (37) और मंगलुरु के कुलशेखर की निवासी महिला के रूप में हुई है।

महिला को शिकायत दर्ज होने पर बुधवार को ही गिरफ्तार कर लिया गया था। वहीं, आरोपी व्यक्ति को गोवा पुलिस की मदद से मडगांव में एक ट्रेन से गिरफ्तार किया गया जब वह मुंबई भागने की कोशिश कर रहा था। पुलिस ने भारतीय दंड संहिता की धारा 376 (बलात्कार), 109 (उकसाने) और पोक्सो अधिनियम के विभिन्न प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया है।

सूत्रों ने बताया कि दोनों आरोपियों को अदालत में पेश किया गया जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। उन्होंने बताया कि महिला पुलिस थाने की निरीक्षक ए सी लोकेश जांच दल का नेतृत्व कर रही हैं। 

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीकर्नाटकबेंगलुरुरेपPolice
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टAndhra Pradesh: सरकारी महिला कर्मचारी से दरिंदगी की हदें पार, चाकू की नोक पर लूटी अस्मत, गुप्तांगों में डाली लोहे की रॉड

क्राइम अलर्टसवाल है कि सिस्टम ने आंखें क्यों मूंद रखी थीं ?

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?

क्राइम अलर्टUP VIRAL VIDEO: 1 साल पहले निकाह, तलाक के बाद मायके रह रही है पूर्व पत्नी रेशमा?, पति रहीस ने बाइक में बांधकर घसीटा, वीडियो

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो