लाइव न्यूज़ :

मंगलुरुः 12 वर्षीय लड़की का यौन उत्पीड़न, कराटे प्रशिक्षक दोषी करार और 10 साल सश्रम कारावास की सजा, 22000 रुपये का जुर्माना, जानें पूरा मामला

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: February 6, 2023 13:25 IST

कर्नाटकः उमेश बंगेरा ने 12 फरवरी, 2020 को पदुबिदरी में कराटे की कक्षाएं पूरी करने के बाद लड़की से बलात्कार किया।

Open in App
ठळक मुद्देबंगेरा ने लड़की की मां को फोन किया।अपनी बेटी को क्लास के लिए भेजने को कहा। 10-10 हजार रुपये का जुर्माना लगाया।

मंगलुरुः उडुपी की अतिरिक्त जिला एवं सत्र अदालत एवं त्वरित पॉक्सो (यौन अपराध से बच्चों का संरक्षण) अदालत ने पदुबिदरी में 12 वर्षीय लड़की का यौन उत्पीड़न करने के मामले में कराटे प्रशिक्षक को दोषी पाया और उसे 10 साल सश्रम कारावास की सजा सुनाई तथा 22,000 रुपये का जुर्माना भी लगाया है।

अदालत के न्यायाधीश श्रीनिवास सुवर्णा ने उमेश बंगेरा को पॉक्सो अधिनियम की धारा छह एवं भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 376 (बलात्कार) के तहत अपराध के लिए 10 साल सश्रम कारावास की सजा सुनाई तथा 10-10 हजार रुपये का जुर्माना लगाया।

कराटे प्रशिक्षक को आईपीसी की धारा 506 (आपराधिक धमकी) एवं पॉक्सो अधिनियम की धारा आठ के तहत अपराध के लिए एक साल की साधारण कैद की सजा भी सुनाई गई और एक-एक हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया। न्यायाधीश ने कहा कि सभी सजाएं साथ-साथ चलेंगी।

पुलिस द्वारा दायर आरोपपत्र के अनुसार, उमेश बंगेरा ने 12 फरवरी, 2020 को पदुबिदरी में कराटे की कक्षाएं पूरी करने के बाद लड़की से बलात्कार किया। 27 सितंबर 2020 को बंगेरा ने लड़की की मां को फोन किया और अपनी बेटी को क्लास के लिए भेजने को कहा।

छात्रा ने क्लास में जाने से मना कर दिया और यौन उत्पीड़न के बारे में अपनी मां को बताया। कउप पुलिस में शिकायत दर्ज कराने के काद तत्कालीन क्षेत्र पुलिस निरीक्षक महेश प्रसाद ने बंगेरा को गिरफ्तार किया और आईपीसी एवं पॉक्सो अधिनियम के तहत आरोपपत्र दायर किया। 

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीकर्नाटक
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?