शख्स ने कोरियाई महिला व्लॉगर के साथ की छेड़छाड़, पुलिस ने किया गिरफ्तार, जानिए पूरा मामला

By आशीष कुमार पाण्डेय | Published: December 20, 2023 11:05 AM2023-12-20T11:05:40+5:302023-12-20T11:10:36+5:30

महाराष्ट्र के पुणे में एक कोरियाई महिला व्लॉगर के साथ कथित दुर्व्यवहार के आरोप में पुलिस ने बीते मंगलवार को एक शख्स को गिरफ्तार किया है।

Man molested Korean female vlogger, police arrested him, know the whole matter | शख्स ने कोरियाई महिला व्लॉगर के साथ की छेड़छाड़, पुलिस ने किया गिरफ्तार, जानिए पूरा मामला

एएनआई

Highlightsमहाराष्ट्र के पुणे में कोरियाई महिला व्लॉगर के साथ दुर्व्यवहार करने वाले शख्स को पुलिस ने पकड़ाविदेशी महिला के साथ छेड़छाड़ की यह वारदात पुणे के पिंपरी चिंचवड़ इलाके में हुई थीआरोपी शख्स ने कोरियाई महिला व्लॉगर को शूटिंग के दौरान परेशान किया था, छेड़छाड़ की थी

पुणे:महाराष्ट्र के पुणे में एक कोरियाई महिला व्लॉगर के साथ कथित दुर्व्यवहार के आरोप में पुलिस ने बीते मंगलवार को एक शख्स को गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार विदेशी महिला के साथ छेड़छाड़ की यह वारदात पिंपरी चिंचवड़ इलाके में हुई।

समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार पुलिस अधिकारियों ने पुणे की सड़कों पर एक कोरियाई महिला व्लॉगर द्वारा शूटिंग करने का वीडियो वायरल होने के बाद आरोपी शख्स को गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि वीडियो में कोरियाई व्लॉगर हाथ में नारियल पकड़े हुए शहर में घूम रही है, तभी आरोपी ने उसके साथ कथिततौर पर छेड़छाड़ की।

वीडियो में दिखाई देता है कि आरोपी शख्स महिला व्लॉगर के गले में हाथ डालकर उसे गलत तरीके से छूता है। पीड़िता ने अपने वीडियो में अपनी परेशानी जाहिर करते हुए कहा, 'उन्हें गले मिलना बहुत पसंद है।'

बताया जा रहा है कि यह घटना बीते नवंबर महीने में दीपावली के दौरान हुई थी। कोरियाई व्लॉगर केली ने अपने यूट्यूब चैनल पर वीडियो अपलोड किया, जिसके बाद यह सोशल मीडिया पर वायरल हो गया और इसे लेकर लोगों में बेहद आक्रोश था।

उसके बाद पुणे पुलिस ने मामले का संज्ञान लिया और आरोपी को आईपीसी की धारा 354 (किसी महिला की गरिमा को ठेस पहुंचाने के इरादे से हमला या आपराधिक बल) और धारा 294 (सार्वजनिक रूप से अश्लील कृत्यों या शब्दों के लिए सजा) के तहत गिरफ्तार कर लिया है।

इस संबंध में पिंपरी चिंचवड़ पुलिस के एसीपी सतीश माने ने कहा, "वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए पिंपरी चिंचवड़ पुलिस की अपराध शाखा इकाई ने रावेट इलाके से आरोपी शख्स का पता लगाया और मंगलवार को उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसके खिलाफ आईपीसी की धारा 354 और 294 के तहत एक प्राथमिकी दर्ज की है। मामले में आगे की जांच जारी है।''

Web Title: Man molested Korean female vlogger, police arrested him, know the whole matter

क्राइम अलर्ट से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे