लाइव न्यूज़ :

इलाज से असंतुष्ट मरीज ने डॉक्टर की पत्नी को दिनदहाड़े जान से मारा, बेटे को भी पीटा

By भाषा | Updated: June 6, 2019 17:28 IST

ये घटना मध्य प्रदेश के इंदौर की है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। तुकोगंज पुलिस थाने के एक अधिकारी ने बताया कि वारदात के आरोपी की पहचान रफीक रशीद (45) के रूप में हुई है।

Open in App

इंदौर में सनसनीखेज घटनाक्रम में बृहस्पतिवार को यहां एक मरीज ने एक निजी क्लीनिक में डॉक्टर की 50 वर्षीय पत्नी की दिनदहाड़े हत्या कर दी और उसके बेटे को घायल कर दिया। बाद में पुलिस ने आरोपी को धर दबोचा। तुकोगंज पुलिस थाने के एक अधिकारी ने बताया कि वारदात के आरोपी की पहचान रफीक रशीद (45) के रूप में हुई है।

उन्होंने बताया कि त्वचा संबंधी रोग का मरीज रफीक मालवा मिल क्षेत्र में डॉक्टर रामकृष्ण वर्मा के क्लीनिक पहुंचा। वर्मा शहर से बाहर थे और क्लीनिक में उनकी पत्नी लता (50) मौजूद थीं। वह क्लीनिक चलाने में नर्स के रूप में अपने डॉक्टर पति की मदद करती थीं। अधिकारी ने बताया कि डॉक्टर के उपलब्ध नहीं होने के चलते लता ने जब रफीक को बाद में क्लीनिक आने को कहा, तो उसने विवाद शुरू कर दिया। आरोप है कि विवाद के दौरान उसने गुस्से में आकर चाकू निकाला और इस धारदार हथियार से डॉक्टर की पत्नी पर हमला कर दिया।

उन्होंने बताया कि लता का बेटा अभिषेक (19) जब अपनी मां की चीखें सुनकर उन्हें बचाने आया, तो रफीक ने युवक पर भी चाकू से वार किये। पुलिस अधिकारी ने बताया कि बुरी तरह घायल मां-बेटे को एक नजदीकी अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टरों ने जांच के बाद लता को मृत घोषित कर दिया, जबकि इलाज के बाद अभिषेक की हालत फिलहाल खतरे से बाहर बतायी जा रही है।

उन्होंने बताया कि वारदात का कारण अभी पूरी तरह स्पष्ट नहीं हो सका है। इतना जरूर पता चला है कि रफीक डॉक्टर वर्मा के क्लीनिक में अपने त्वचा संबंधी रोग का इलाज करा रहा था। वह इलाज से कथित तौर पर असंतुष्ट था। पुलिस अधिकारी ने बताया कि आरोपी से पूछताछ के साथ मामले की विस्तृत जांच जारी है।

टॅग्स :इंदौरमध्य प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

कारोबार1 अप्रैल को झटका, मध्य प्रदेश में दूध महंगा, 2-4 रुपये प्रति लीटर का इजाफा?

कारोबारविश्वनाथ मंदिर और महाकालेश्वर मंदिर ट्रस्ट के बीच एमओयू, सीएम मोहन यादव बोले- नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आगे बढ़ रहा देश

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा!