लाइव न्यूज़ :

J&K: शख्स ने मां समेत 3 लोगों की डंडे से पीटकर की हत्या, 7 लोगों को किया घायल, जानें मामला

By भाषा | Updated: December 23, 2022 15:57 IST

एक घायल व्यक्ति ने पुलिस को बताया कि कई लोगों ने हमलावर को रोकने की कोशिश की लेकिन वे विफल रहे। पुलिस ने हमलावर को गिरफ्तार कर लिया है।

Open in App
ठळक मुद्देआरोपी ने सुबह काम के लिए बाहर निकले लोगों को मारना शुरू कर दिया।हमले में उसकी मां समेत तीन लोगों की मौत हो गई जबकि कम से कम सात अन्य घायल हो गये। पुलिस ने हमलावर को गिरफ्तार कर लिया है। बताया जाता है कि वह शराब का लती है। 

श्रीनगर: जम्मू कश्मीर के अनंतनाग जिले में शुक्रवार को एक ‘‘मनोरोगी’’ ने कथित रूप से पीटकर अपनी मां एवं दो अन्य की हत्या कर दी। अधिकारियों ने बताया कि जिले के अश्मुकाम इलाके में जावेद अहमद ने कथित तौर पर एक डंडा उठाया और सुबह काम के लिए बाहर निकले लोगों को मारना शुरू कर दिया।

उन्होंने कहा कि इस हमले में उसकी मां समेत तीन लोगों की मौत हो गई जबकि कम से कम सात अन्य घायल हो गये। उनके अनुसार घायलों का इलाज चल रहा है। पुलिस ने मृतकों की पहचान हफीजा, गुलाम नबी और मोहम्मद अमीन के रूप में की है।

अधिकारियों ने बताया कि एक घायल व्यक्ति की हालत गंभीर है और उसे यहां शेर-ए-कश्मीर आयुर्विज्ञान संस्थान भेजा गया है। एक घायल व्यक्ति ने पुलिस को बताया कि कई लोगों ने हमलावर को रोकने की कोशिश की लेकिन वे विफल रहे। पुलिस ने हमलावर को गिरफ्तार कर लिया है। बताया जाता है कि वह शराब का लती है। 

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीजम्मू कश्मीर
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टAndhra Pradesh: सरकारी महिला कर्मचारी से दरिंदगी की हदें पार, चाकू की नोक पर लूटी अस्मत, गुप्तांगों में डाली लोहे की रॉड

क्राइम अलर्टसवाल है कि सिस्टम ने आंखें क्यों मूंद रखी थीं ?

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?

क्राइम अलर्टUP VIRAL VIDEO: 1 साल पहले निकाह, तलाक के बाद मायके रह रही है पूर्व पत्नी रेशमा?, पति रहीस ने बाइक में बांधकर घसीटा, वीडियो