लाइव न्यूज़ :

CM केजरीवाल को ईमेल भेज बेटी को किडनैप करने की धमकी देने वाला शख्स हुआ गिरफ्तार

By भाषा | Updated: January 16, 2019 05:12 IST

पुलिस के अनुसार, आरोपी विकास राय बिहार के समस्तीपुर का रहने वाला है और दिल्ली में प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करता है। वह दिल्ली में पिछले एक साल से अधिक समय से रह रहा था।

Open in App

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को कथित तौर पर ईमेल भेज बेटी के अपहरण की धमकी देने वाले शख्स को गिरफ्तार कर लिया गया। उसने अपने मानसिक रोग का बेहतर उपचार कराने के वास्ते एक उच्च पदस्थ व्यक्ति का ध्यान खींचने के लिए यह कदम उठाया था। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

पुलिस के अनुसार, आरोपी विकास राय बिहार के समस्तीपुर का रहने वाला है और दिल्ली में प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करता है। वह दिल्ली में पिछले एक साल से अधिक समय से रह रहा था।

मुख्यमंत्री को ईमेल भेजने के बाद, वह उत्तर प्रदेश के रायबरेली में अपनी बहन के घर के लिए निकल गया। पुलिस ने उसका पता लगा लिया और उससे जांच में शामिल होने को कहा। मंगलवार को पुलिस ने अदालत की अनुमति से राय को गिरफ्तार कर लिया। अदालत की अनुमति की इसलिए जरूरत थी क्योंकि एफआईआर गैर संज्ञेय अपराध के लिए दर्ज की गयी थी। 

आरोपी का यहां सफदरजंग अस्पताल में मानसिक बीमारी का इलाज चल रहा था और डाक्टरों ने उसे फिट घोषित कर दिया था, लेकिन उसे लगा कि उसे बेहतर इलाज सुविधाओं की जरूरत है।

अधिकारी ने कहा वह पिछले कुछ समय से उपचार करा रहा था। डॉक्टरों ने उसे कहा कि वह बिल्कुल ठीक है और व्यायाम आदि करे और आराम से रहे। वह डॉक्टर की सलाह से संतुष्ट नहीं था और उसने सोचा कि अगर वह कुछ इस तरह (ई-मेल भेजने जैसा) का करेगा तो उसका उपचार सही से होगा। 

अपनी इस समस्या की ओर किसी उच्च पदस्थ व्यक्ति का ध्यान आकर्षित करने के लिए उसने मुख्यमंत्री केजरीवाल के कार्यालय को ईमेल भेजा जिसमें उनकी बेटी के कथित रूप से अपहरण की धमकी दी गयी थी। बीएससी द्वितीय वर्ष का छात्र राय बिहार में किसी विश्वविद्यालय से पत्राचार के जरिए शिक्षा हासिल कर रहा है। 

पुलिस ने ई-मेल भेजने के लिए कथित तौर पर इस्तेमाल किए गए फोन को जब्त कर लिया। मामले में पूछताछ अभी जारी है जिसके पूरा होने के बाद ही अन्य जानकारी मिल पाएगी। 

अधिकारी ने कहा कि उसने कहा केजरीवाल की बेटी को नुकसान पहुंचाने की उसकी कोई मंशा नहीं थी। उसके नाम से कोई आपराधिक रिकार्ड नहीं पाया गया है। आगे जांच कर सभी पहलुओं को खंगाला जा रहा है। गूगल की मदद से राय का पता लगाया गया। इसके लिए भेजे गए ई-मेल के आईपी एड्रेस की तलाश की गयी।

राय के पिता मुंबई में रहते हैं जबकि उसकी मां बिहार में रहती है। मुख्यमंत्री कार्यालय को नौ दिसंबर को एक बेनाम ई-मेल प्राप्त हुआ था जिसे दिल्ली पुलिस आयुक्त अमूल्य पटनायक को भेजा गया। अधिकारियों ने बताया कि उत्तरी जिला पुलिस ने केजरीवाल की बेटी की सुरक्षा में एक अधिकारी की तैनाती की है।

टॅग्स :अरविन्द केजरीवालदिल्ली पुलिस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्रिकेटअरुण जेटली स्टेडियम में DC बनाम MI मुकाबले के दौरान चीयरलीडर्स की रिकॉर्डिंग करते पकड़ा गया दिल्ली पुलिस का जवान

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह