लाइव न्यूज़ :

महुआखेड़ागंज औद्योगिक क्षेत्रः कंपनियों पर छापा मारकर पांच करोड़ रुपये की जीएसटी चोरी पकड़ी, कर विभाग की बड़ी कार्रवाई

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: April 19, 2023 19:05 IST

Mahuakhedaganj Industrial Area:विभाग की केंद्रीय आसूचना इकाई (सीआइयू) द्वारा पिछले कुछ समय से इन चारों कंपनियों के लेन-देन पर नजर रखी जा रही थी।

Open in App
ठळक मुद्देपरिवहन कंपनियों पर छापा मारकर पांच करोड़ रुपये की जीएसटी चोरी पकड़ी है।टोल प्लाजा से पास दिखाकर माल की खरीद को सही दिखाने का प्रयास भी कर रही थीं।दोनों कंपनियों ने जांच के दौरान ही लगभग एक करोड़ रुपये जीएसटी जमा भी कराए। 

देहरादूनः उत्तराखंड राज्य कर विभाग ने काशीपुर के महुआखेड़ागंज औद्योगिक क्षेत्र में पुरानी बैटरी ‘रिसाइकिल’ कारोबार में लगी दो कंपनियों तथा उन्हें माल ढुलाई सेवाएं दे रही दो परिवहन कंपनियों पर छापा मारकर पांच करोड़ रुपये की जीएसटी चोरी पकड़ी है।

राज्य कर विभाग की यहां जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, विभाग की केंद्रीय आसूचना इकाई (सीआइयू) द्वारा पिछले कुछ समय से इन चारों कंपनियों के लेन-देन पर नजर रखी जा रही थी। पिछले तीन ​वर्षों से ये कंपनियां उत्तराखंड से बाहर सिर्फ कागजों पर स्थित कंपनियों के बिलों की आड़ में फर्जी इनपुट टैक्स क्रेडिट (आइटीसी) का लाभ लेकर अपनी जीएसटी (माल एवं सेवा कर) देनदारी को समायोजित कर रही थीं। ये कंपनियां खाली गाड़ियों या अन्य माल ढो रहे वाहनों पर ई-वे बिल बनाकर उन्हें टोल प्लाजा से पास दिखाकर माल की खरीद को सही दिखाने का प्रयास भी कर रही थीं।

विज्ञप्ति के अनुसार, प्रथम दृष्टि में इन दोनों फर्मों ने पांच करोड़ रुपये से ज्यादा की जीएसटी चोरी की। मंगलवार दिन भर चली छापेमारी की कार्यवाही के दौरान विभाग की टीम ने मौके से दस्जावेज भी बरामद किए हैं जिनके विश्लेषण का काम चल रहा है। दोनों कंपनियों ने जांच के दौरान ही लगभग एक करोड़ रुपये जीएसटी जमा भी कराए। 

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीजीएसटीउत्तराखण्ड
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?