लाइव न्यूज़ :

Maharashtra: नौकरी का झांसा देकर महिला से गैंगरेप, पीड़िता ने दर्ज कराई शिकायत

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 17, 2025 14:17 IST

Maharashtra: महिला और दो अन्य आरोपियों ने उसपर हमला किया और उसे जबरन शहर के एक लॉज में ले गए

Open in App

Maharashtra: महाराष्ट्र के बीड जिले में नौकरी दिलाने का झांसा देकर तीन लोगों ने पुणे जिले के बारामती की रहने वाली एक महिला के साथ कथित तौर पर बलात्कार किया। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि घटना छह महीने पहले हुई थी और कुछ दिन पहले इस मामले में एक महिला समेत चार लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई। पुलिस के अनुसार आरोपियों ने पीड़िता को बीड जिले के अंबाजोगाई में एक कला केंद्र में नौकरी दिलाने का झांसा दिया।

अंबाजोगाई थाने के एक अधिकारी ने पीड़िता की शिकायत का हवाला देते हुए कहा कि पीड़िता के यहां पहुंचने के बाद महिला और दो अन्य आरोपियों ने उसपर हमला किया और उसे जबरन शहर के एक लॉज में ले गए, जहां तीन व्यक्तियों ने उससे बलात्कार किया। उन्होंने कहा कि उसे वेश्यावृत्ति में धकेलने के लिये भी मजबूर किया गया। पुलिस के अनुसार महिला किसी तरह अपनी मां से बात करने में सफल रही, जिसके बाद मां ने अंबाजोगाई पहुंचकर बेटी को बचाया और उसे बारामती ले गई।

अधिकारी ने कहा कि इसके बाद बारामती थाने ने मामला दर्ज कर विस्तृत जांच के लिए उसे अंबाजोगाई ग्रामीण थाने को स्थानांतरित कर दिया। पुलिस ने कहा कि मामले की जांच जारी है। 

टॅग्स :गैंगरेपमहाराष्ट्रमहिला
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

क्राइम अलर्टAndhra Pradesh: सरकारी महिला कर्मचारी से दरिंदगी की हदें पार, चाकू की नोक पर लूटी अस्मत, गुप्तांगों में डाली लोहे की रॉड

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा