लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र: आदिवासी लड़की के साथ 2 लड़को ने पहले किया रेप फिर की हत्या, दुष्कर्म के बाद लाश को खेत में पत्थर और घास से ढका

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: June 19, 2022 15:30 IST

मामले में पुलिस का कहना है कि आरोपियों ने लड़की के साथ कथित तौर पर दुष्कर्म किया और फिर उसकी हत्या कर शव को गड्ढे में फेंक दिया था। उन्होंने गड्ढे को घास और पत्थरों से ढक दिया था।

Open in App
ठळक मुद्देपालघर में एक आदिवासी लड़की के साथ दुष्कर्म और हत्या का मामला सामने आया है।पुलिस के मुताबिक, रेप के बाद लड़की की हत्या कर लाश को खेत में ही छोड़ दिया गया था।आरोपियों पर रेप और पॉक्सो की धाराएं लगाई गई है।

मुंबई:महाराष्ट्र के पालघर जिले के एक खेत में कुछ दिन पहले मृत मिली 16 वर्षीय आदिवासी लड़की के साथ कथित तौर पर दुष्कर्म करने और उसे जान से मारने के आरोप में पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है। एक अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि लड़की मंगलवार सुबह काजू और आम के खेत की देखभाल करने के लिए जवाहर तालुका स्थित अपने घर से निकली थी, लेकिन वह वापस नहीं लौटी। 

अधिकारी के मुताबिक, बुधवार शाम कुछ राहगीरों ने इलाके के एक अन्य खेत में गड्ढे में उसका शव देखा और पुलिस को सूचित किया था। उन्होंने बताया कि लड़की का सिर कुचला हुआ था। 

पोस्टमॉर्टम में हुई रेप की पुष्टी

जवाहर पुलिस थाने के निरीक्षक अप्पासाहेब लंगरे ने कहा कि पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए सरकारी अस्पताल भेजा, जिसमें मृतका के साथ दुष्कर्म की पुष्टि हुई है। उन्होंने बताया कि बाद में पुलिस की एक टीम ने मामले की जांच शुरू की और खुफिया सूचनाओं के आधार पर कार्रवाई की है। 

लड़कों ने रेप के बाद लड़की की ले ली थी जान- पुलिस

लंगरे के अनुसार, पुलिस ने शनिवार को इसी इलाके से 19 और 21 साल की उम्र के दो लोगों को गिरफ्तार किया है। उन्होंने बताया कि जांच के दौरान पुलिस को पता चला था कि दोनों आरोपियों ने लड़की का पीछा किया था और उसे बीच में ही रोक लिया था। अधिकारी के मुताबिक, आरोपियों ने लड़की के साथ कथित तौर पर दुष्कर्म किया और फिर उसकी हत्या कर शव को गड्ढे में फेंक दिया था। उन्होंने गड्ढे को घास और पत्थरों से ढक दिया था। 

आरोपियों के खिलाफ रेप और पॉक्सो की धारा लगी है

अधिकारी ने बताया कि दोनों आरोपियों के खिलाफ बलात्कार और हत्या से संबंधित भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धाराओं और यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम के प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया गया है। लंगरे ने कहा कि मामले में आगे की जांच जारी है। 

टॅग्स :क्राइमक्राइम न्यूज हिंदीमहाराष्ट्रPalgharरेपहत्याभारत
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?

क्राइम अलर्टUP VIRAL VIDEO: 1 साल पहले निकाह, तलाक के बाद मायके रह रही है पूर्व पत्नी रेशमा?, पति रहीस ने बाइक में बांधकर घसीटा, वीडियो

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो

क्राइम अलर्ट2 बेटियां काफी हैं मुझे और बेटी नहीं चाहिए, गर्भपात कराओ?, स्विमिंग पूल में डूबने से पत्नी फरहत और बेटियों उमेरा और आयशा की मौत, पति अजहरुद्दीन ने कहा- पूल में फिसलने से...