42 साल की महिला ने पीछे पड़े मनचले को सिखाया सबक, लड़के का गुप्तांग काट कुत्तों को खिलाया

By पल्लवी कुमारी | Published: December 27, 2018 05:02 PM2018-12-27T17:02:48+5:302018-12-27T17:02:48+5:30

महाराष्ट्र के मुंबई पुलिस इस ममाले में आरोपी महिला और  उसके दो साथियों को गिरफ्तार कर जांच कर रही है।

Maharashtra Mumbai women cut private part of 27 year old man due to Mumbai molestation | 42 साल की महिला ने पीछे पड़े मनचले को सिखाया सबक, लड़के का गुप्तांग काट कुत्तों को खिलाया

42 साल की महिला ने पीछे पड़े मनचले को सिखाया सबक, लड़के का गुप्तांग काट कुत्तों को खिलाया

महाराष्ट्र के मुंबई में 42 साल की एक महिला ने मनचले को सबक सिखाने के लिए एक युवक का गुप्तांग ही काट डाला। पुलिस के मुताबिक युवक 27 साल का है। टाइम्स ऑफ इंडिया के मुताबिक ये पूरा मामला मुंबई के कल्याण डोंबिवली इलाके के मानपाड़ा पुलिस थाना क्षेत्र का है। 

टाइम्स ऑफ इंडिया के मुताबिक, मुंबई पुलिस इस ममाले में आरोपी महिला और  उसके दो साथियों को गिरफ्तार कर जांच कर रही है। पुलिस ने बताया कि डोंबिवली इलाके में रहने वाला तुषार पुजारे नामक युवक पिछले एक साल से मोहल्ले में रहने वाली रचना गोठोस्कर को परेशान कर रहा था।

रचना ने कई बार तुषार पुजारे को समझाने की कोशिश की गई थी

आरोपी महिला रचना ने कई बार तुषार पुजारे को समझाने की कोशिश की है। लेकिन फिर भी एक दिन तो वह रचना के घर पहुंच गया और उसके पति से बोला कि वह अपनी पत्नी को छोड़ दे, क्योंकि वह उससे शादी करेगा। पूछताछ के दौरान रचना ने पुलिस को बताया कि इस बात को लेकर उसकी शादी टूटने पर आ गई थी...क्योंकि उसके पति ने उसे काफी झगड़ा हुआ था। 

इन घटनाओं के बाद रचना ने तुषार पुजारे को सबक सिखाने का सोचा। इसके बाद रचना ने अपने दो पुरुष मित्रों 27 वर्षीय तेजस महात्रे और 27 वर्ष के प्रतीक केनिया की मदद से 25 दिसंबर की रात पुजारे को एक सुनसान जगह पर बुलाया। वहां पहले से ही रचना अपने दोनों मित्रों के साथ मौजूद थी।

गुप्तांग काट कुत्तों को खिलाया 

तुषार जैसे ही वहां पहुंचा तो रचना के साथ मित्रों ने पहले इसपर जमकर पिटाई की और फिर रचना ने उसका गुप्तांग काट डाला और उसको कुत्तों को काट डाला। पुलिस के मुताबिक इस घटना के बाद दोनों आरोपी युवकों ने ही  तुषार को अस्पताल भी पहुंचाया। फिलहाल तुषार उसे एम्स में भर्ती कराया, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।

मुंबई पुलिस ने यशवंत नगर से महिला को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने तीनों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर उन्हें जेल भेज दिया है।

Web Title: Maharashtra Mumbai women cut private part of 27 year old man due to Mumbai molestation

क्राइम अलर्ट से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे