महाराष्ट्र के मंत्री धनंजय मुंडे पर लगा रेप का आरोप, तो मंत्री बोले- महिला से संबंध के बारे में पत्नी को भी है मालूम

By अनुराग आनंद | Published: January 13, 2021 12:12 PM2021-01-13T12:12:47+5:302021-01-13T12:15:43+5:30

अपने दामन पर लगे दाग को साफ करने के लिए रेप के आरोप के बाद खुद महाराष्ट्र सरकार के मंत्री धनंजय मुंडे सामने आए और कहा कि उनकी पत्नी, परिवार और मित्रों को इस संबंध की जानकारी है।

Maharashtra minister Dhananjay Munde was accused of rape by a woman, the minister said - the wife also knows about the relationship with the woman. | महाराष्ट्र के मंत्री धनंजय मुंडे पर लगा रेप का आरोप, तो मंत्री बोले- महिला से संबंध के बारे में पत्नी को भी है मालूम

धनंजय मुंडे (फाइल फोटो)

Highlightsमंत्री ने कहा कि महिला के साथ संबंध के बाद दो बच्चे हुए, परिवार ने दोनों बच्चों को स्वीकार कर लिया है।धनंजय मुंडे ने कहा कि उनका जिस महिला से संबंध था, वह 2019 से उन्हें ब्लैकमेल कर रही है।

मुंबई: एक महिला ने महाराष्ट्र के सामाजिक न्याय मंत्री धनंजय मुंडे पर बलात्कार का आरोप लगाया है, साथ ही उसने कहा कि मुंबई पुलिस ने उसकी शिकायत नजरअंदाज की। राकांपा नेता धनंजय मुंडे ने इन आरोपों को खारिज किया है और कहा कि शिकायतकर्ता और उसकी बहन उन्हें ब्लैकमेल कर रही हैं।

धनंजय मुंडे ने कहा कि शिकायतकर्ता की बहन के साथ उनका रिश्ता था और वह उसके दो बच्चों के पिता हैं। महिला (37) ने कहा कि उसने 10 जनवरी को मुंबई पुलिस आयुक्त को एक पत्र लिख कर बताया था कि मुंडे ने 2006 में कई बार उसके साथ बलात्कार किया।

मंत्री धनंजय मुंडे ने स्वीकार किया कि उनका शिकायतकर्ता की बहन के साथ संबंध था-

महिला ने यह भी आरोप लगाया कि उसने यहां पहले ओशिवारा पुलिस से संपर्क किया था, लेकिन उसकी शिकायत दर्ज नहीं की गई। इस मामले के सामने आने के बाद धनंजय मुंडे (45) ने कहा कि महिला ने उसे ब्लैकमेल करने की साजिश के तहत ये आरोप लगाए हैं। हालांकि, उन्होंने स्वीकार किया कि उनका शिकायतकर्ता की बहन के साथ संबंध था और उनके दो बच्चे हैं।

पत्नी, परिवार और मित्रों को इस संबंध की जानकारी है: धनंजय मुंडे 

धनंजय मुंडे ने मंगलवार को जारी एक बयान में कहा कि उनकी पत्नी, परिवार और मित्रों को इस संबंध की जानकारी है और उसके परिवार ने दोनों बच्चों को स्वीकार कर लिया है। उन्होंने कहा कि उनका जिस महिला से संबंध था, वह 2019 से उन्हें ब्लैकमेल कर रही है और उन्होंने पुलिस में एक शिकायत भी दर्ज कराई थी और अपने खिलाफ अपमानजनक सामग्री बांटने पर रोक लगाने के लिए बंबई उच्च न्यायालय का दरवाजा भी खटखटाया था।

(एजेंसी इनपुट)

Web Title: Maharashtra minister Dhananjay Munde was accused of rape by a woman, the minister said - the wife also knows about the relationship with the woman.

क्राइम अलर्ट से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे