लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र: पालघर में भाजपा नेता ने साथियों के साथ मिलकर आदिवासी शख्स को 'पीटा', अपशब्द कहा

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: August 8, 2023 14:09 IST

महाराष्ट्र के पालघर जिले में भारतीय जनता पार्टी के एक स्थानीय नेता सहित तीन अन्य लोगों ने एक 57 साल के आदिवासी व्यक्ति की कथित तौर पर पिटाई की और गाली-गलौज की।

Open in App
ठळक मुद्देमहाराष्ट्र के पालघर जिले में भाजपा नेता ने साथियों के साथ मिलकर आदिवासी युवक की पिटाई कीपुलिस ने भाजपा नेता भरत राजपूत समेत तीन के खिलाफ एससी/एसटी एक्ट में केस दर्ज कियापीड़ित आदिवासी वारली समुदाय से ताल्लूक रखता है, वहीं भाजपा नेता राजपूत सवर्ण समाज से आते हैं

पालघर: महाराष्ट्र के पालघर जिले में भारतीय जनता पार्टी के एक स्थानीय नेता सहित तीन अन्य लोगों ने एक 57 साल के आदिवासी व्यक्ति की कथित तौर पर पिटाई की और गाली-गलौज की।

इस संबंध में पालघर पुलिस ने मंगलवार को बताया कि बीते सोमवार को भाजपा की पालघर जिला इकाई के नवनियुक्त अध्यक्ष भरत राजपूत सहित तीन अन्य लोगों ने एक आदिवासी को प्रताड़ित किया और उसके साथ हिंसा की।

इस संबंध में भाजपा नेता भरत राजपूत समेत तीन अन्य के खिलाफ धारा 323 (स्वेच्छा से चोट पहुंचाना), 506 (2) (आपराधिक धमकी) के साथ अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम सहित भारतीय दंड की अन्य धाराओं में केस दर्ज किया गया है।

पुलिस के मुताबिक इस केस में पीड़ित की शिकायत पर भाजपा नेता भरत राजपूत के साथ उनके भाई जगदीश राजपूत, विशाल नांदलस्कर और राजेश ठाकुर के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है।

पुलिस ने बताया कि पीड़ित शिकायतकर्ता नवापाड़ा गांव का रहने वाला है और आदिवासी वारली समुदाय से ताल्लूक रखता है। उसने अपनी शिकायत में पुलिस को बताया कि वह किसान और सामाजिक कार्यकर्ता है। इस नाते उसने बीते 4 अगस्त को गांव में खराब सड़कों और पानी के मुद्दों को उठाया।

इसके बाद पीड़ित के पास भरत राजपूत का फोन आया और उन्होंने उसे अपने कार्यालय में मिलने के लिए बुलाया। जब वो भरत के बुलावे पर उनके दफ्तर पहुंचा तो भाजपा नेता राजपूत कथित तौर पर क्रोध में उसे अपशब्द कहा और गाली देते हुए उसकी कथिततौर पर पिटाई की।

पीड़ित शिकायतकर्ता ने अपनी शिकायत में यह भी कहा कि भरत राजपूत और उनके साथियों ने उसे जातिसूचक गालियां दीं और साथ में गंभीर परिणाम भुगतने की चेतावनी भी दी।

टॅग्स :Palgharक्राइमक्राइम न्यूज हिंदीcrime news hindiBJP
Open in App

संबंधित खबरें

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

क्राइम अलर्टनीट पेपरफूट मामले में सीबीआई टीम की नागपुर-चंद्रपुर में छापेमारी, दो छात्राओं और एक छात्र से पूछताछ, लातूर से मिली थी ‘नागपुर लिंक

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

क्राइम अलर्ट29 वर्षीय पंजाबी गायिका यशविंदर कौर की कथित अपहरण के छह दिन बाद मिली डेड बॉडी

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टTelangana: दूसरी शादी के लिए महिला ने पानी की टंकी में डुबोकर अपनी छह साल की बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टमां का कटा हाथ लेकर 3 दिन तक भटकता रहा ITBP जवान, कानपुर की घटना से सनसनी

क्राइम अलर्टसुखदेवगिरी गोस्वामी से जागृति की शादी, 2 बच्चे की मां को पति के बड़े भाई शांतिगिरी से हुआ प्यार और की शादी, मन नहीं भरा तो कांतिलाल से दूसरा प्रेम?, 25000 रुपये देकर ऐसे रचा साजिश?

क्राइम अलर्टNoida Dowry Case: "ससुराल वालों का हो एनकाउंटर...", रोती-बिलखती बहन ने की मांग, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के खुलासे से हड़कंप

क्राइम अलर्टएक्टिंग छोड़ना चाहती थीं त्विशा शर्मा? को-स्टार दीक्षित शेट्टी ने खोला राज