लाइव न्यूज़ :

पिंपरी चिंचवाड़ में लोहे होर्डिंग बोर्ड गिरने से चार महिलाओं और एक पुरुष सहित पांच लोगों की मौत, दो अन्य घायल

By सतीश कुमार सिंह | Updated: April 17, 2023 20:07 IST

Maha: महाराष्ट्र में पुणे जिले के पिंपरी चिंचवड में लोहे का होर्डिंग गिरने से पांच लोगों की मौत हो गई है। 

Open in App
ठळक मुद्देरावत किवले में एक सड़क पर एक बड़ा बिलबोर्ड गिर गया।एंबुलेंस और दमकल कर्मियों के साथ तुरंत घटनास्थल पर पहुंचकर कार्रवाई की। बिलबोर्ड को हटाने और फंसे लोगों को निकालने के लिए छह क्रेनों को तैनात किया गया था। 

पुणेः महाराष्ट्र के पुणे जिले के पिंपरी चिंचवाड़ शहर के रावत किवले इलाके में एक लोहे का होर्डिंग बोर्ड गिरने से चार महिलाओं और एक पुरुष सहित पांच लोगों की मौत हो गई, जबकि दो अन्य घायल हो गए। पुलिस ने इसकी जानकारी दी। भारी बारिश और तेज हवाओं के दौरान रावत किवले में एक सड़क पर एक बड़ा बिलबोर्ड गिर गया।

पुलिस ने एंबुलेंस और दमकल कर्मियों के साथ तुरंत घटनास्थल पर पहुंचकर कार्रवाई की। बिलबोर्ड को हटाने और फंसे लोगों को निकालने के लिए छह क्रेनों को तैनात किया गया था। हादसे के बाद बचाव दल होर्डिंग के नीचे फंसे एक व्यक्ति को सुरक्षित निकालने में सफल रहा। घायल व्यक्ति को तुरंत एंबुलेंस में रखा गया और इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया।

यह घटना रावत किवले क्षेत्र में मुंबई-पुणे राजमार्ग पर सर्विस रोड पर हुई। पुलिस के एक अधिकारी ने कहा, "तेज हवा के कारण कुछ लोगों ने लोहे के होर्डिंग के नीचे शरण ली थी। अचानक ढांचा उन पर गिर गया, जिससे पांच लोगों की मौत हो गई और दो अन्य घायल हो गए।"

उन्होंने कहा कि पांच शव बरामद कर लिए गए हैं और यह पता लगाने के लिए तलाश अभियान जारी है कि होर्डिंग के नीचे कहीं कोई और तो नहीं फंसा है। अधिकारी ने कहा कि घायल व्यक्तियों को अस्पताल ले जाया गया है।

 

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीमहाराष्ट्रPunePolice
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला