महाराष्ट्र: नाबालिग से छेड़छाड़ के आरोपों का सामना कर रहे डीआईजी निलंबित

By भाषा | Published: January 10, 2020 07:45 AM2020-01-10T07:45:13+5:302020-01-10T07:45:13+5:30

महाराष्ट्र में नाबालिग लड़की से छेड़छाड़ के आरोपी भगोड़े पुलिस उप महानिरीक्षक (डीआईजी) निशिकांत मोरे को गुरुवार को प्रदेश सरकार ने निलंबित कर दिया। यह जानकारी गृह मंत्री अनिल देशमुख ने दी।

Maharashtra: DIG suspended on molestation charges with a Minor Girl | महाराष्ट्र: नाबालिग से छेड़छाड़ के आरोपों का सामना कर रहे डीआईजी निलंबित

तस्वीर का इस्तेमाल केवल प्रतीकात्मक तौर पर किया गया है। (फाइल फोटो)

Highlightsउप महानिरीक्षक (मोटर वाहन) के तौर पर तैनात मोरे के खिलाफ कार्रवाई का फैसला उनके खिलाफ छेड़छाड़ का मामला दर्ज होने के दो हफ्ते बाद आया है। निकटवर्ती नवी मुंबई के तालोजा पुलिस ने यह मामला दर्ज किया था। देशमुख ने कहा कि प्रदेश के पुलिस महानिदेशक द्वारा दी गई रिपोर्ट के बाद यह फैसला लिया गया।

महाराष्ट्र में नाबालिग लड़की से छेड़छाड़ के आरोपी भगोड़े पुलिस उप महानिरीक्षक (डीआईजी) निशिकांत मोरे को गुरुवार को प्रदेश सरकार ने निलंबित कर दिया। यह जानकारी गृह मंत्री अनिल देशमुख ने दी।

उप महानिरीक्षक (मोटर वाहन) के तौर पर तैनात मोरे के खिलाफ कार्रवाई का फैसला उनके खिलाफ छेड़छाड़ का मामला दर्ज होने के दो हफ्ते बाद आया है।

निकटवर्ती नवी मुंबई के तालोजा पुलिस ने यह मामला दर्ज किया था। देशमुख ने कहा कि प्रदेश के पुलिस महानिदेशक द्वारा दी गई रिपोर्ट के बाद यह फैसला लिया गया।

डीजीपी ने वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की अनुशंसा की थी। डीआईजी अभी फरार चल रहे हैं। नवी मुंबई पुलिस के मुताबिक छेड़छाड़ की कथित घटना तालोजा में जून 2019 को 17 वर्षीय लड़की के घर पर उसके जन्मदिन की पार्टी में हुई।

आईपीएस अधिकारी के खिलाफ मामला हालांकि 26 दिसंबर को दर्ज किया गया। लड़की के परिवार द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत के मुताबिक पुलिस अधिकारी और पीड़िता के पिता दोस्त थे। 

Web Title: Maharashtra: DIG suspended on molestation charges with a Minor Girl

क्राइम अलर्ट से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे