Maharashtra ki khabar:मुंबई में नौका डूबी, दो शव बरामद, एक अभी भी लापता

By भाषा | Published: April 16, 2020 04:13 PM2020-04-16T16:13:24+5:302020-04-16T16:13:24+5:30

नौका में 7 लोग बैठे थे। कल यानी बुधवार को पलट गई। उसी समय 4 को बचा लिया गया। लेकिन तीन लोग लापता हो गए। आज 2 शव बरामद हो गया। एक और शव की तलाश जारी है।

Maharashtra boat capsized Mumbai two bodies recovered one still missing | Maharashtra ki khabar:मुंबई में नौका डूबी, दो शव बरामद, एक अभी भी लापता

मृतकों की पहचान नहीं की जा सकी है। (file photo)

Highlightsचार लोगों को उसी समय बचा लिया गया, जबकि तीन लापता हो गए।दो लोगों के शव बुधवार देर रात वर्सोवा जेट्टी के पास देवची वाड़ी में पाए गए और उन्हें पोस्टमॉर्टम के लिए कूपर अस्पताल भेजा गया।

मुंबईःमुंबई में मध जेट्टी के पास एक नौका के डूबने के बाद लापता हुए तीन लोगों में से दो के शव मिले हैं, जबकि एक अभी भी लापता है। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी है।

मध के ढोंडीपाड़ा जेट्टी से अंधेरी के वर्सोवा जेट्टी तक सात लोगों को ले जा रही नाव बुधवार तड़के उलट गयी थी। चार लोगों को उसी समय बचा लिया गया, जबकि तीन लापता हो गए। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि लापता हुए दो लोगों के शव बुधवार देर रात वर्सोवा जेट्टी के पास देवची वाड़ी में पाए गए और उन्हें पोस्टमॉर्टम के लिए कूपर अस्पताल भेजा गया।

उन्होंने बताया कि मृतकों की पहचान नहीं की जा सकी है। पुलिस ने नाव संचालक के खिलाफ लॉकडाउन नियमों का उल्लंघन करने और कोई सावधानी नहीं बरतने और नाव पर सवार लोगों को जीवनरक्षक जैकेट उपलब्ध नहीं कराने का मामला दर्ज किया है। 

Web Title: Maharashtra boat capsized Mumbai two bodies recovered one still missing

क्राइम अलर्ट से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे