लाइव न्यूज़ :

मध्य प्रदेश: दामोह में डेढ़ वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

By भाषा | Updated: September 20, 2020 21:37 IST

दमोह जिले के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शिव कुमार सिंह ने बताया कि डेढ़ वर्षीय एक बच्ची के साथ दुराचार करने के मामले में आरोपी दुर्गेश आदिवासी को रविवार को गिरफ्तार किया गया।

Open in App
ठळक मुद्देडेढ़ वर्षीय एक बच्ची के साथ दुराचार करने के मामले में आरोपी दुर्गेश आदिवासी को रविवार को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की विभिन्न धाराओं एवं पॉक्सो कॉनून के तहत मामला दर्ज किया।

दमोह: मध्य प्रदेश के दमोह जिले के एक गांव में डेढ़ वर्षीय एक बच्ची के साथ कथित रूप से उसके 19 वर्षीय रिश्तेदार द्वारा दुष्कर्म किए जाने का मामला प्रकाश में आया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

दमोह जिले के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शिव कुमार सिंह ने बताया कि डेढ़ वर्षीय एक बच्ची के साथ दुराचार करने के मामले में आरोपी दुर्गेश आदिवासी को रविवार को गिरफ्तार किया गया। उन्होंने बताया कि दुर्गेश पीड़ित बच्ची का रिश्तेदार है और वह इस बच्ची के घर पर आया हुआ था। उसके घर आने पर बच्ची की मां शनिवार की रात करीब आठ बजे सब्जी लेने गई हुई थी तथा उसका पिता काम से नहीं लौटा था।

सिंह ने बताया कि इसी बीच मौका पाकर आरोपी ने इस मासूम बच्ची के साथ दुराचार किया और वहां से फरार हो गया। उन्होंने बताया कि बच्ची की मां जब घर वापस लौटी तो बच्ची की हालत देख जबेरा पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई। इसके आधार पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की विभिन्न धाराओं एवं पॉक्सो कॉनून के तहत मामला दर्ज किया।

पुलिस सूत्रों के अनुसार पीड़िता को एक अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया है, जहां उसकी स्थिति खतरे से बाहर बताई जा रही है। सिंह ने बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस उपमहानिरीक्षक सागर आर एस डेहरिया द्वारा घटनास्थल एवं पुलिस थाना जबेरा का निरीक्षण किया गया।

उन्होंने बताया कि पुलिस ने सक्रियता से आरोपी की तलाश शुरू की और उसे जबलपुर जिले के कटंगी थानांतर्गत पड़रिया गांव से रविवार को गिरफ्तार कर लिया गया है। सिंह ने बताया कि मामले की विस्तृत जांच जारी है। 

टॅग्स :मध्य प्रदेशरेप
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्टबेटी तेरे शरीर में क्यों हो रहा बदलाव, जांच में खुलासा?, 13 वर्षीय लड़की से कई बार बलात्कार, गर्भवती करने के आरोप में 35 वर्षीय आरोपी अरेस्ट

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

क्राइम अलर्टAndhra Pradesh: सरकारी महिला कर्मचारी से दरिंदगी की हदें पार, चाकू की नोक पर लूटी अस्मत, गुप्तांगों में डाली लोहे की रॉड

क्राइम अलर्टसवाल है कि सिस्टम ने आंखें क्यों मूंद रखी थीं ?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास