लाइव न्यूज़ :

मध्य प्रदेशः बच्चा चोर समझकर कांग्रेस नेताओं की बेरहमी से पिटाई, घात लगाकर बैठे थे लठैत!

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: July 27, 2019 09:48 IST

लाठियां लेकर घात लगाए बैठे ग्रामीणों ने कार रोककर दो कांग्रेस नेताओं सहित एक सामाजिक कार्यकर्ता को बच्चा चोर समझकर उनकी बेरहमी से पिटाई कर दी, उनकी कार भी क्षतिग्रस्त कर दी. पुलिस ने इस मामले में पांच लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया है. 

Open in App
ठळक मुद्देमध्यप्रदेश के बैतूल जिले में इन दिनों बच्चा चोर गिरोह के सक्रिय होने की जमकर अफवाह है. पुलिस ने इस मामले में पांच लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया है. 

सूर्यकांत सोनी, शाहपुरः मध्यप्रदेश के बैतूल जिले में इन दिनों बच्चा चोर गिरोह के सक्रिय होने की जमकर अफवाह है. इसी अफवाह के बीच बीती रात शाहपुर थाना क्षेत्र के सीतलझिरी ग्राम के समीप लाठियां लेकर घात लगाए बैठे ग्रामीणों ने कार रोककर दो कांग्रेस नेताओं सहित एक सामाजिक कार्यकर्ता को बच्चा चोर समझकर उनकी बेरहमी से पिटाई कर दी, उनकी कार भी क्षतिग्रस्त कर दी. पुलिस ने इस मामले में पांच लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया है. 

प्राप्त जानकारी के अनुसार जिला कांग्रेस कमेटी के महामंत्री धर्मेंद्र शुक्ला, जनपद सदस्य धरमदास लांजीवार एवं आदिवासी कोरकू समाज के तहसील अध्यक्ष ललित बारस्कर गुरुवार रात्रि में 11.30 बजे ग्राम केसिया से शाहपुर कार से लौट रहे थे कि ग्राम नवल सिंह ढाना रोड पर झाडि़यां पड़ी देखकर वे घबरा गए और कार को वापस केसिया गांव की ओर ले जाने लगे. इसी बीच, अचानक घात लगाकर बैठे ग्रामीणों ने कार रोककर तीनों को बाहर निकालकर उनकी जमकर पिटाई कर कार को भी क्षतिग्रस्त कर दिया. 

ग्रामीणों से किसी तरह बचकर भागे कांग्रेस नेताओं ने शाहपुर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष नरेंद्र मिश्रा एवं पाढर के गोलू राठौर को इस घटना की जानकारी दी. इसके बाद शाहपुर थाना प्रभारी दीपक पाराशर दल-बल के साथ जब मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक आरोपी फरार हो चुके थे. इस मामले में पीडि़त धर्मेंद्र शुक्ला की शिकायत पर पुलिस ने सीतलझिरी ग्राम के पांच लोगों दिलीप वरकड़े, नाथू वरकड़े, मुकेश्वर वरकड़े, मनीष वरकड़े एवं दिनेश विश्वकर्मा के खिलाफ मामला दर्ज किया है और विस्तृत जांच जारी है. 

टॅग्स :मॉब लिंचिंगमध्य प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

कारोबार1 अप्रैल को झटका, मध्य प्रदेश में दूध महंगा, 2-4 रुपये प्रति लीटर का इजाफा?

कारोबारविश्वनाथ मंदिर और महाकालेश्वर मंदिर ट्रस्ट के बीच एमओयू, सीएम मोहन यादव बोले- नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आगे बढ़ रहा देश

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह