लाइव न्यूज़ :

Madhya Pradesh: 'आखिरी शौक', श्मशान सिगरेट लेकर पहुंचे दोस्त, चिता के साथ गलत काम देख उड़े होश

By धीरज मिश्रा | Updated: March 9, 2024 17:45 IST

Madhya Pradesh: श्मशान में अंतिम क्रिया करने के बाद वह लौट चुके थे। इस दौरान ख्याल आया कि उसे सिगरेट पीने का शौक था। सिगरेट लेकर श्मशान पहुंचे तो दोस्त की जलती चिता को देखकर चौंक गए।

Open in App
ठळक मुद्देश्मशान में सिगरेट देने पहुंचे थे दोस्त तांत्रिक को देखकर हैरान रह गए चिता की राख को बोतल में भर लिया था पुलिस ने तांत्रिकों के खिलाफ आईपीसी के तहत मुकदमा दर्ज किया

Madhya Pradesh: श्मशान में अंतिम क्रिया करने के बाद वह लौट चुके थे। इस दौरान ख्याल आया कि उसे सिगरेट पीने का शौक था। सिगरेट लेकर श्मशान पहुंचे तो दोस्त की जलती चिता को देखकर चौंक गए। दोस्त की जलती चिता के पास कुछ तांत्रिक साधना कर रहे थे। तांत्रिकों ने मृतक की चिता की राख को बोतल में भरना शुरू कर दिया था। शव के राख के साथ सिंदूर, बाल तमाम अन्य सामग्री के साथ तंत्र साधना हो रही थी।

परिजनों ने दो तांत्रिकों को पकड़ लिया। एक तांत्रिक भागने में सफल हो गया। मानवता को शर्मसार करने वाली यह घटना मध्यप्रदेश के गुना की है। यहां पर एक शख्स की दिल का दौरा पड़ने से मौत हो जाती है। आज तक की खबर के अनुसार, मृतक की पहचान 29 साल के अश्विनी केवट के तौर पर हुई है।

केदारनाथ जाने का था प्लान

खबरों के अनुसार अश्विनी केवट अपने दोस्तों के साथ केदारनाथ जाने का प्लान बना रहा था। महाशिवरात्रि के दिन वह जाने वाला था। लेकिन इसी बीच उसके सीने में तेज का दर्द उठा। कार्डियक अरेस्ट की वजह से मौके पर मौत हो गई। अश्विनी के परिजनों ने गोपालपुरा के श्मशान घाट में अंतिम संस्कार कर दिया। फिर परिजन घर लौट आए। अचानक गए अश्विन की याद के दौरान दोस्तों को ख्याल आया कि अश्विन को सिगरेट पीने का शौक था। उसके इसी शौक को देखते हुए और आत्मा की शांति के लिए उसके दोस्त सिगरेट लेकर श्मशान पहुंचे। यहां चिता के साथ तांत्रिकों को देखकर वह दंग रह गए। 

आईपीसी की धारा के तहत केस दर्ज

खबरों के अनुसार, दो तांत्रिकों को पकड़ लिया गया है और एक भाग गया है। पकड़े गए तांत्रिकों की पहचान अविनाश चंदेल, दिलीप चंदेल, के तौर पर हुई है। तीसरा जो भाग गया है उसका नाम राहुल बैरागी बताया गया है। पुलिस पूछताछ में तांत्रिकों ने बताया कि जो साधना करनी थी वह कर चुके थे। तांत्रिकों पर आईपीसी की धारा 297,34 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

टॅग्स :मध्य प्रदेशसोशल मीडियावायरल वीडियोक्राइमCrime Branchक्राइम न्यूज हिंदीCrime Investigation DepartmentGuna
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला