लाइव न्यूज़ :

मध्यप्रदेश : सतना में 20 दिन बाद एक और 5 साल के बच्चे की हत्या, किडनैपर्स ने मांगे थे 2 लाख रुपए

By ज्ञानेश चौहान | Updated: March 14, 2019 11:20 IST

यह घटना सतना जिले के नागौड़ पुलिस स्टेशन के अंतर्गत पड़ने वाले गांव राखीवाड़ा की है। घर के पीछे बच्चे की लाश मिलने से पूरे शहर में सनसनी फैल गई।

Open in App

मध्यप्रदेश के सतना में 20 दिन बाद एक और 5 साल के बच्चे का अपहरण करके हत्या कर दी गई। जिन लोगों ने बच्चे को किडनैप किया था उन्होंने बच्चे के परिवार वालों से 2 लाख रुपए की फिरौती भी मांगी थी। लेकिन बुधवार को दोपहर 2 बजे घर के पीछे बच्चे की लाश मिलने से पूरे शहर में सनसनी फैल गई। इस हत्या के बाद से पूरे राज्य में आक्रोश का माहौल है।

घर के बाहर से किया था किडनैप

यह घटना सतना जिले के नागौड़ पुलिस स्टेशन के अंतर्गत पड़ने वाले गांव राखीवाड़ा की है। यहां पर रहने वाले राजेश प्रजापति का 5 साल का बेटा शिवकांत प्रजापति मंगलवार को अपने घर के बाहर खेल रहा था इसके बाद से ही वह घर नहीं आया। जब काफी लंबा समय हो गया तो बच्चे को परिजनों ने ढ़ूंढना शुरू कर दिया। देर तक ढ़ूंढने पर जब बच्चे का पता नहीं चला तो परिजनों ने गांव की मस्जिद से इसकी घोषणा करवाई, लेकिन फिर भी बच्चा नहीं मिल पाया।

बच्चे के अंकल के पास आया था किडनैपर्स का फोन

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, मंगलवार शाम करीब 7 बजे बच्चे के अंकल के पास एक अनजान नंबर से कॉल आया। इसमें एक शख्स ने कहा कि बच्चे को हमने किड़नैप कर लिया है अगर इसे छुड़वाना चाहते हो तो 2 लाख रुपए दे दो।

किडनैपर का फोन आने के बाद बच्चे के परिजनों ने नागौड़ पुलिस थाने जाकर सूचना दी। पुलिस ने तुरंत तफ्तीश शुरु कर दी, जिसमें 5 लोगों से पूछताछ की गई लेकिन कुछ सामने नहीं आया। इसके बाद बुधवार को पुलिस को सूचना मिली की शिवकांत की किडनैपर्स ने हत्या कर दी है।

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, बच्चे की हत्या की गई और उसका शव घर के पीछे वाले हिस्से में मिला। सतना एसपी संतोष सिंह ने इस बात की पुष्टि की है कि बच्चे के परिजनों के पास किडनैपर्स का कॉल आया था जिसमें 2 लाख की फिरौती मांगी गई थी।

पहले भी हो चुकी है ऐसी घटना

इस घटना के 20 दिन पहले यानि 12 फरवरी 2019 को जुड़वा भाई प्रियांश और श्रेयांश को सतना में ही स्कूल से गनपॉइंट पर किडनैप किया गया था। इसके बाद दोनों बच्चों का शव यूपी के बांदा जिले में मौजूद यमुना नदी के पास मिला था। इस घटना के बाद से पूरे राज्य में सनसनी फैल गई थी।

टॅग्स :मध्य प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

कारोबार1 अप्रैल को झटका, मध्य प्रदेश में दूध महंगा, 2-4 रुपये प्रति लीटर का इजाफा?

कारोबारविश्वनाथ मंदिर और महाकालेश्वर मंदिर ट्रस्ट के बीच एमओयू, सीएम मोहन यादव बोले- नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आगे बढ़ रहा देश

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह