लाइव न्यूज़ :

Indore Murder: रात 2 बजे मौत ने दी दस्तक, फुटपाथ पर हुआ 'बीड़ी' विवाद और बुजुर्ग को मिली मौत

By धीरज मिश्रा | Updated: May 16, 2024 11:05 IST

Indore Murder: रात 2 बजे फुटपाथ पर सो रहे एक बुजुर्ग के पास मौत ने दस्तक दी। गहरी नींद में सो रहे बुजुर्ग के पास एक व्यक्ति आया। बुजुर्ग को नींद से जगाया।

Open in App
ठळक मुद्दे'बीड़ी' देने से इनकार करने पर एक बुजुर्ग व्यक्ति की पीट-पीटकर हत्या कर दी गईयह घटना 12 और 13 मई की मध्यरात्रि को किबे कंपाउंड में फुटपाथ पर हुईदो दिनों तक संघर्ष करने के बाद एमवाय अस्पताल में बुजुर्ग ने दम तोड़ दिया

Indore Murder: रात 2 बजे फुटपाथ पर सो रहे एक बुजुर्ग के पास मौत ने दस्तक दी। गहरी नींद में सो रहे बुजुर्ग के पास एक व्यक्ति आया। बुजुर्ग को नींद से जगाया। जब बुजुर्ग जाग गया तो उससे पूछा क्या तुम्हारे पास बीड़ी है। मुझे बीड़ी चाहिए, बहुत तलब लगी है। रात दो बजे नींद से जगाने पर बुजुर्ग ने कहा नहीं मेरे पास बीड़ी नहीं है। इस पर उसने दोबारा कहा कि मुझे बीड़ी चाहिए दो। बुजुर्ग ने फिर मना कर दिया। इस पर बीड़ी मांगने वाले शख्स को गुस्सा आया। गुस्सा इतना ज्यादा कि उसने गुनाह कर डाला।

शख्स ने पास में पड़े डंडे से बुजुर्ग के सिर पर जोरदार हमला किया। जिससे बुजुर्ग की मौत हो गई। बीड़ी के लिए हत्या करने का यह मामला मध्यप्रदेश के इंदौर से प्रकाश में आया है। पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों के अनुसार, छोटी ग्वालटोली पुलिस सर्कल में दूसरे व्यक्ति को 'बीड़ी' देने से इनकार करने पर एक बुजुर्ग व्यक्ति की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। बताया जा रहा है कि यह घटना 12 और 13 मई की मध्यरात्रि को किबे कंपाउंड में फुटपाथ पर हुई। लगभग दो दिनों तक संघर्ष करने के बाद मंगलवार रात एमवाय अस्पताल में बुजुर्ग ने दम तोड़ दिया।

मृतक बुजुर्ग की हुई पहचान

पुलिस के मुताबिक, मृतक की पहचान मनोहर के रूप में हुई है, जो इलाके में इधर-उधर घूमता रहता था और फुटपाथ पर सोता था। वहीं, आरोपी की पहचान करण के रूप में हुई है। करण ने मनोहर से उसे बीड़ी देने के लिए कहा और मनोहर ने ऐसा करने से इनकार कर दिया। उनके बीच बहस शुरू हो गई और करण ने मनोहर के सिर पर लकड़ी से वार कर दिया, जिससे उसके सिर से खून बहने लगा।

उन्हें उनके एक परिचित ने अस्पताल पहुंचाया जहां इलाज के दौरान मंगलवार रात उनकी मौत हो गई। पुलिस ने मामले की जांच शुरू की और मृतक का पोस्टमार्टम कराया। पुलिस को मौत के कारण का उल्लेख करने वाली संक्षिप्त पीएम रिपोर्ट मिलने के बाद हत्या का मामला दर्ज किया जाएगा। पुलिस भरोसा दिला रही है कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

टॅग्स :मध्य प्रदेशइंदौरहत्यामर्डर मिस्ट्रीक्राइमक्राइम न्यूज हिंदी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?