लाइव न्यूज़ :

मध्य प्रदेश: शक में कर दी प्रेमिका की हत्या, इलेक्ट्रोनिक सर्विलेंस के बाद पुलिस ने किया गिरफ्तार

By शिवअनुराग पटैरया | Updated: June 23, 2020 18:40 IST

नेपाल आने-जाने के क्रम में गोंडा (उ.प्र.) की इटियाटोल निवासी एक युवती के संपर्क में आया और युवती से अपना शादीशुदा होने का तथ्य छुपाकर पति पत्नी की तरह रहने लगा तथा युवती को गोंडा में एक कमरा दिला दिया. युवती के गर्भवती होने पर आमिर को शक हुआ कि बच्चा उसका नहीं है और उसने युवती को मारने का प्लान बनाया.

Open in App
ठळक मुद्देकंटेनर ड्राइवर अपनी प्रेमिका की हत्याकर उसकी लाश फेंक गया.पुलिस ने ट्रक ड्राइवर को इलेक्ट्रोनिक सर्विलेंस के बाद  गिरफ्तार कर लिया है.

भोपाल: मध्यप्रदेश के सागर जिले के छानबीला थाना इलाके में एक कंटेनर ड्राइवर अपनी प्रेमिका की हत्याकर उसकी लाश फेंक गया. पुलिस ने ट्रक ड्राइवर को इलेक्ट्रोनिक सर्विलेंस के बाद  गिरफ्तार कर लिया है.

पुलिस सूत्रों के अनुसार सागर जिले के थाना छानबीला में सात जून को सूचना मिली कि हाइवे से कुछ दूरी पर आगे जंगलों में एक युवती की लाश पड़ी है, जिसके सिर पर चोट है सूचना पर मौके का मुआयना करने के बाद टीम ने थाना छानबीला के सामने लगे सीसीटीवी कैमरे को खंगाला तो एक कंटेनर जिस पर सफेद पट्टी थी, थाने से कुछ दूरी पर खड़ा होकर भोपाल तरफ जाता दिखा तत्काल दो टीमें बनाकर हाइवे पर तलाश कराई गई, जो गुलगंज छतरपुर के टोल बैरियर पर इसी हुलिए का कंटेनर दिखा, जिसमें अस्पष्ट धुंधले तरीके से एक लड़की भी बैठी दिखाई दी।

इस लीड के मिलने पर विभिन्न इंटरनेट साइट एवं सायबर सेल की मदद से इलेट्रोनिक सर्विलेंस के जरिए कंटेनर की जानकारी निकाली गई, जो कंटेनर नवी मुंबई के जहांगीर अहमद का एवं इंडस बैंक से फायनेंस होना पाया गया. यह जानकारी मिलने पर मध्यप्रदेश के सभी इंटरस्टेट टोल नाकों को सूचित किया गया. 16 जून को एक टोल प्लाजा से सूचना प्राप्त हुई कि उक्त कंटेनर महोबा से म.प्र. की ओर आ रहा है, सूचना पर रास्ते के सभी थानों पर चैकिंग लगाई गई एवं छतरपुर के उक्त टैंकर को पकड़कर थाना लाया गया.

पुलिस के द्वारा ड्राइवर से  पूछताछ करने पर पता चला कि कंटेनर मुंबई नहीं जाता है व पटना बिहार, नेपाल जाता है, ड्राइवर आमिर खान मूल रूप से उत्तरप्रदेश के बलरामपुर का रहने वाला हैं. नेपाल आने-जाने के क्रम में गोंडा (उ.प्र.) की इटियाटोल निवासी एक युवती के संपर्क में आया और युवती से अपना शादीशुदा होने का तथ्य छुपाकर पति पत्नी की तरह रहने लगा तथा युवती को गोंडा में एक कमरा दिला दिया.

युवती के गर्भवती होने पर आमिर को शक हुआ कि बच्चा उसका नहीं है और उसने युवती को मारने का प्लान बनाया, इसी बीच में युवती को भी आमिर के शादीशुदा होने का पता चल गया था. आमिर युवती को अच्छे से पत्नी की तरह रखने का कहकर कंटेनर में अपने साथ लाया और 6 व 7 जून की दरम्यानी रात थाना छानबीला के पास कंटेनर खड़ा कर के जंगली इलाके में उसकी हत्या कर दी.

टॅग्स :मध्य प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

कारोबार1 अप्रैल को झटका, मध्य प्रदेश में दूध महंगा, 2-4 रुपये प्रति लीटर का इजाफा?

कारोबारविश्वनाथ मंदिर और महाकालेश्वर मंदिर ट्रस्ट के बीच एमओयू, सीएम मोहन यादव बोले- नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आगे बढ़ रहा देश

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने